लाइव न्यूज़ :

Virushka Marriage Anniversary:विराट और अनुष्का ने शादी की पहली सालगिरह की वीडियो और तस्वीरें शेयर कर दीं एकदूसरे को बधाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 11, 2018 12:57 IST

Open in App
1 / 8
अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की शादी को आज एक साल हो गया है। दोनों ने 11 द‍िसंबर 2017 को पारंपर‍िक अंदाज में इटली में सात फेरे ल‍िए थे।
2 / 8
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने अपनी बेस्ट फ्रेंड और पत्नी अनुष्का शर्मा को अपनी पहली शादी की सालगिरह पर मुबारकरबाद दी है। फैंस के बीच 'विरुष्का' के नाम से चर्चित इस जोड़ी ने पिछले साल 11 दिसंबर को इटली में एक निजी समोरह में शादी की थी।
3 / 8
विराट-अनुष्का ने इटली के शहर फ्लोरेंस के बोर्गो फिनोशिटो रिज़ॉर्ट में गुपचुप शादी की थी। ऐसे में अब बहुत ही खूबसूरत तरीके से अनुष्का ने पति विराट को इस खास दिन के लिए विश किया है।
4 / 8
अपनी शादी की पहली सालगिरह पर कोहली ने ट्विटर पर अनुष्का के नाम शेयर संदेश में लिखा है, 'यकीन नहीं होता कि एक साल हो गया है क्योंकि ऐसा लगता है कि जैसे कल की बात हो। समय सच में पर लगाकर उड़ गया' मेरी बेस्ट फ्रेंड और मेरी जीवनसंगिनी को हैपी मैरिज ऐनिवर्सरी, हमेशा मेरी'
5 / 8
अपनी फर्स्ट वेडिंग एनिवर्सरी मनाने के लिए विराट-अनुष्का ने खास प्लानिंग की है। इस दिन दोनों रोमांटिक वेकेशन पर रहेंगे। खबरों के मुताबिक दोनों ऑस्ट्रेलिया में शादी की पहली सालगिरह मनाएंगे।
6 / 8
विराट और अनुष्का की मुलाक़ात 2013 में एक ऐडशूट के दौरान हुई थी। उस वक़्त विराट कामयाबी की सीढ़ी चढ़ रहे थे तो वही अनुष्का ने बॉलीवुड में अलग ही पहचान बना ली थी। इस शूट के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी और दोनों के रिश्ते की चर्चा हर गली में होने लगी।
7 / 8
इस खबर पर मुहर तब लगी जब जनवरी 2014 में साउथ अफ्रीका दौरे से वापस लौटने के बाद विराट सीधे मुंबई एयरपोर्ट से अनुष्का के घर रहने चले गए थे। उसके बाद दोनों को कई जगह साथ साथ देखा गया। उसी साल अनुष्का विराट से मिलने न्यूज़ीलैंड पहुंची जहां टीम इंडिया सीरीज़ खेल रही थी।
8 / 8
इन दोनों ने अपने जीवन के इस खास पल को सेलिब्रेट करने के लिए अपनी व्यस्त प्रोफेशनल लाइफ के बावजूद कुछ पल निकालें और साथ में वक्त बिताया। हैपी ऐनिवर्सरी, विराट-अनुष्का!
टॅग्स :विरुष्काअनुष्का शर्माविराट कोहली
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK Tickets 2026: आज से बुकिंग LIVE! फ्री मेट्रो और एंट्री के नए रूल्स

क्रिकेट2 रन से आगे निकले हिटमैन रोहित शर्मा?, आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी?

क्रिकेट4027 रन से साथ नंबर-1?, आईपीएल में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे अधिक बल्ले से योगदान?, देखिए टॉप-5 खिलाड़ी की सूची

क्रिकेटRCB Vs SRH: 38 गेंद, 69 नाबाद रन, 5 चौके और 5 छक्के?, विराट कोहली बोले-मैदान पर वापस आना अच्छा, स्ट्राइक पर वापस आने दो और बीच-बीच में चौके लगाओ?

क्रिकेटRCB vs SRH: पडिक्कल और कोहली ने आरसीबी को दिलाई जीत, IPL ओपनर में सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?