TJMM Box Office Day 7 Collection: बॉक्स ऑफिस पर ‘तू झूठी मैं मक्कार’ का जलवा कायम, जानिए 7वें दिन कमाए इतने करोड़

By हर्ष वर्धन मिश्रा | Published: March 15, 2023 01:38 PM2023-03-15T13:38:20+5:302023-03-15T13:51:17+5:30

Next

रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' ऑडियंस को खूब पसंद आ रही हैं। फिल्म ने पहले वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन किया। (फोटो: Twitter)

फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ ने पहले दिन 15.73 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, दूसरे दिन 10.34, तीसरे दिन 10.52 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। (फोटो: Twitter)

शनिवार और रविवार को फिल्म ने 16.57 करोड़ और 17.08 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। (फोटो: Twitter)

फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ के छठे दिन के कलेक्शन में गिरावट आई और फिल्म ने 6.05 करोड़ रुपये कमाए। (फोटो: Twitter)

फिल्म ने सातवें दिन 6.02 करोड़ रुपयों का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन अब 82.31 करोड़ रुपये हो गया है। (फोटो: Twitter)

लव रंजन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ में अनुभव बस्सी, डिंपल कपाड़िया और बोनी कपूर ने भी अहम रोल प्ले किया है। (फोटो: Twitter)