सुई धागा की सफलता के लिए वरुण धवन और अनुष्का शर्मा ने गणपति से की प्रार्थना, देखें तस्वीरें

By ललित कुमार | Published: September 11, 2018 06:09 PM2018-09-11T18:09:12+5:302018-09-11T18:09:12+5:30

Next

वरुण धवन और अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी फिल्म 'सुई धागा' का प्रमोशन जोरों शोरों से कर रहे हैं।

इस दौरान वरुण धवन और अनुष्का शर्मा ने अपनी फिल्म की अपार सफलता के लिए गणपति से की प्रार्थना भी की।

बता दें हाल ही में उनकी फिल्म सुई धागा का नया गाना 'खटर पटर' भी रिलीज़ हुआ है।

इस फिल्म में वरुण धवन (मौजी) और अनुष्का शर्मा (ममता) के किरदार में नजर आएंगे।

फिल्म 'सुई धागा' इस महीने 28 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

वरुण धवन और अनुष्का शर्मा की इस फिल्म को शरत कटारिया ने डायरेक्ट किया है।

फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद दर्शकों की बेताबी फिल्म को लेकर बढ़ती नजर आ रही है।

इस दौरान वरुण और अनुष्का से फैंस के साथ सेल्फी भी ली।