लाइव न्यूज़ :

एक्ट्रेस श्रुति हासन हैं इस गंभीर बीमारी से पीड़ित, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

By संदीप दाहिमा | Updated: June 30, 2022 16:57 IST

Open in App
1 / 5
अभिनेत्री श्रुति हासन ने ‘पॉलिसिस्टिक ओवेरी सिंड्रोम (पीसीओएस) और एंडोमीट्रियोसिस’ के साथ अपने संघर्ष के बारे में बृहस्पतिवार को खुलकर बातचीत करते हुए कहा कि वह स्वस्थ भोजन खाकर और अपने शरीर को पर्याप्त आराम देकर इस हार्मोनल विकार से निपट रही हैं।
2 / 5
पीसीओएस एक हार्मोनल विकार है, जिसमें बढ़े हुए अंडाशय के साथ ही उसके बाहरी किनारे पर छोटी-छोटी रसोली हो जाती है। इससे आमतौर पर माहवारी अनियमित हो जाती है और बांझपन आ जाता है, पुरुष हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है, मोटापा और कई बार मधुमेह भी हो जाता है। छत्तीस वर्षीय अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक जिम में कसरत करने की वीडियो साझा की और अपनी ‘‘सबसे खराब हार्मोनल दिक्कतों’’ के बारे में बात की।
3 / 5
श्रुति ने कहा कि यह एक ‘‘मुश्किल’’ लड़ाई है और उन्होंने यह स्वीकार कर लिया है कि ऐसी दिक्कतें ‘‘स्वाभाविक’’ हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मेरे साथ वर्कआउट करो। मैं अपने पीसीओएस और एंडोमीट्रियोसिस के साथ सबसे खराब हार्मोनल दिक्कतों का सामना कर रही हूं।’’
4 / 5
अभिनेत्री ने कहा, ‘‘महिलाओं को पता है कि यह असंतुलन, सूजन और चयापचय संबंधी चुनौतियों के साथ एक कठिन लड़ाई है, लेकिन इसे एक लड़ाई के तौर पर देखने के बजाय मैंने इसे प्राकृतिक आंदोलन के तौर पर स्वीकार करना चुना है।
5 / 5
स्वस्थ आहार लेकर, अच्छी तरह नींद पूरी कर और अपने वर्कआउट का आनंद उठाते हुए मैं इससे निपट रही हूं।’’ ‘‘3’’, ‘‘प्रेमम’’, ‘‘रेस गुर्रम’’, ‘‘वकील साब’’ जैसी फिल्मों में अपने अभिनय के लिए पहचानी जाने वाली श्रुति ने कहा कि वह पीसीओएस और एंडोमीट्रियोसिस का किसी भी तरीके से अपने ऊपर असर पड़ने नहीं देंगी। श्रुति अब ‘‘केजीएफ’’ श्रृंखला की फिल्म के निर्देशक प्रशांत नील की अंडरवर्ल्ड एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘‘सलार’’ में प्रभास के साथ दिखेंगी।
टॅग्स :श्रुति हसनबॉलीवुड अभिनेत्रीहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!