साक्षी मलिक ने बॉयफ्रेंड संतुल कटहरा संग शेयर की प्राइवेट तस्वीरें, बटोर रही हैं सुर्खियां

By शैलेश कुमार भक्त | Published: February 4, 2021 01:23 PM2021-02-04T13:23:41+5:302021-02-04T13:27:58+5:30

Next

हाल ही में साक्षी मलिक ने बॉयफ्रेंड संतुल कटहरा के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं जो कि काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।

इन तस्वीरों में साक्षी मलिक ने बॉयफ्रेंड संतुल कटहरा दोनों ही एक दूसरे को बाहों में भरे रोमांटिक अंदाज में दिखाई दे रहे हैं।

साक्षी मलिक और संतुल कटहरा की मस्ती करती तस्वीरें फैन्स को बहुत पसंद आ रहा है।

साक्षी मलिक एक बहुत ही खूबसूरत भारतीय मॉडल और अभिनेत्री। साक्षी मलिक का जन्म 22 जनवरी 1993 को कानपुर, उत्तर प्रदेश में हुआ था।

साक्षी ने अपने करियर की शुरुआत विज्ञापनों के माध्यम से की। उन्होंने पीसी ज्वेल्लर्स, फ्रेशलुक, नायका जैसे ब्रांडों के लिए काम किया।

फिल्म 'सोनू की टीटू की स्वीटी' के गाने 'बम डिग्गी डिग्गी' से साक्षी मलिक को रातों रात एक चमकता हुआ सितारा बना दिया।

उन्होंने कॉलेज के शुरुआती दिनों में अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत की।

साक्षी मलिक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। साक्षी मलिक के इंस्टाग्राम पर 5.9 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।