लाइव न्यूज़ :

रमेश सिप्पी को आई जगदीप की याद, बोले- सूरमा भोपाली के किरदार को दिवंगत अभिनेता ने अमर बना दिया

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 10, 2020 19:00 IST

Open in App
1 / 7
‘शोले’ फिल्म के निर्देशक रमेश सिप्पी का कहना है कि विख्यात अभिनेता और कॉमेडियन जगदीप के उत्कृष्ट प्रदर्शन ने सूरमा भोपाली के चरित्र को अमर बना दिया। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
2 / 7
दिवंगत अभिनेता जगदीप ने चार सौ से अधिक फिल्में की थीं लेकिन सूरमा भोपाली की लोकप्रियता हमेशा उनके साथ रही। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
3 / 7
साल 1975 में आई शोले में जगदीप के योगदान को याद करते हुए सिप्पी ने कहा कि इस भूमिका के लिए उन्होंने जगदीप को ही चुना था। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
4 / 7
सिप्पी ने पीटीआई-भाषा से कहा, “एक उत्कृष्ट अभिनेता ही एक स्थानीय किरदार की भूमिका को शिद्दत से निभा सकता है। कॉमेडी आसान नहीं होती। टाइमिंग सटीक होनी चाहिए और प्रतिक्रिया सही होनी चाहिए। प्रतिभा के बिना यह संभव नहीं। एक निर्देशक के रूप में मैं किसी अभिनेता से कॉमेडी नहीं करवा सकता। मैं केवल उसके अभिनय में सुधार के लिए कह सकता हूं।” (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
5 / 7
निर्देशक ने कहा कि उन्होंने जगदीप को ‘ब्रह्मचारी’ फिल्म में देखा था और जब उन्होंने सलीम जावेद की पटकथा पढ़ी तो उनके दिमाग में जगदीप का ही नाम आया। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
6 / 7
सिप्पी ने कहा, “ऐसा समय आता है जब आपके पास किरदार होता है तब आप एक अभिनेता के बारे में सोचते हैं। केवल वही इस भूमिका को निभा सकते थे और उन्होंने बहुत अच्छी तरह निभाया। वह उत्तम प्रदर्शन था।” (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
7 / 7
निर्देशक ने कहा कि जगदीप को हमेशा याद किया जाएगा। जगदीप का असली नाम सैयद इश्तियाक अहमद जाफरी था। सिप्पी ने कहा, “हम हमेशा उन्हें याद करेंगे। उनकी विरासत उनके बेटों जावेद, नावेद और पोते मीजान के जरिये जीवित रहेगी।” (भाषा इनपुट के साथ)
टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!