बेहद दिलचस्प है राज कपूर और नरगिस की पहली मुलाकात का किस्सा, अभिनेत्री को देख कर ही कायल हो गए थे शोमैन

By स्वाति सिंह | Published: December 14, 2020 04:07 PM2020-12-14T16:07:43+5:302020-12-14T16:07:43+5:30

Next

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और शोमैन कहे जाने वाले राज कपूर का जन्म 14 दिसंबर 1924 को हुआ था।

राज कपूर ने 50 साल के अपने करियर में कैमरे के आगे और पीछे से कई बेहतरीन काम किए।

जिसके लिए उन्हें 3 राष्ट्रीय पुरस्कार, 11 फिल्मफेयर ट्रोफियां, पद्मभूषण और दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से भी नवाजा गया।

राज कपूर के फिल्मी करियर के अलावा पर्सनल लाइफ भी काफी चर्चा में रही है।

राज कपूर और नरगिस दत्त की पहली मुलाकात 1948 में हुई थी। दोनों की मुलाकात का किस्सा बेहद दिलचस्प है।

जब नरगिस और राज कपूर की पहली मुलाकात हुई थी तब नरगिस महज 20 साल की थीं।

राज कपूर भी उस समय महज 22 साल के थे। लेकिन नरगिस इन 20 सालों में आठ फिल्मों में काम कर चुकी थीं और राज कपूर अपने करियर की शुरुआत कर रहे थे।

नरगिस से मुलाकात के वक्त तक राज कपूर को कोई फिल्म निर्देशित करने का मौका नहीं मिला था। राज कपूर को अपनी पहली फिल्म के लिए एक स्टूडियो की तलाश थी।

उन्हें पता लगा कि नरगिस की मां फेमस स्टूडियो में रोमियो एंड जूलिएट की शूटिंग कर रही हैं।

इस सिलसिले में राज कपूर जब उनके घर पहुंचे तो नरगिस ने खुद दरवाजा खोला। वो रसोई से दौड़ती हुई आई थीं, जहां वो पकौड़े तल रही थीं।

बेखयाली में उन्होंने बेसन से सने हाथों को अपने बालों में लगा लिया। जिससे हाथों में लगा बेसन उनके बालों में लग गया। नरगिस की इस अदा पर राज कपूर उस समय ही उन पर मर मिटे।