क्रिसमस के मौके पर ग्लैमरस सैंटा क्लॉज बनीं मोनालिसा, सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल

By शैलेश कुमार भक्त | Published: December 25, 2020 03:24 PM2020-12-25T15:24:25+5:302020-12-25T15:29:09+5:30

Next

मोनालिसा भोजपुरी जगत की बेहद खूबसूरत और लोकप्रिय अभिनेत्री हैं। मोनालिसा ग्लैमरस तस्वीरें शेयर कर फैंस के बीच चर्चा में बने रहने का कोई मौका हाथ से जाने नहीं देती हैं।

मोनालिसा क्रिसमस के मौके पर ग्लैमरस सैंटा क्लॉज की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं जो बहुत तेजी से वायरल हो रही हैं।

मोनालिसा का ग्लैमरस सैंटा क्लॉज लुक फैन्स को बहुत पसंद आ रहा है। उन्होंने तस्वीरें शेयर करते कैप्शन में लिखा, ''सभी को मैरी क्रिसमस। क्रिसमस डे 2020, जॉय, हैप्पीनेस।''

मोनालिसा बिग बॉस के सीजन 10 में बतौर प्रतिभागी नजर आ चुकी हैं।

मोनालिसा ने भोजपुरी के साथ-साथ बंगाली, कन्नड़, हिन्दी और तमिल फिल्मों में काम किया है।

मोनालिसा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1999 को ओडिया फिल्म जय श्री राम से किया था।

मोनालिसा ने 2005 में पहली बॉलीवुड फिल्म ब्लैकमेल में काम की थी। मोनालिसा की सबसे सफल फिल्मों में भोले शंकर, रंगभूमि और प्रतिज्ञा हैं।

मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। मोनालिसा के इंस्टाग्राम पर 3.9 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर हैं।