लाइव न्यूज़ :

कोरोना काल में सितारों ने खरीदी प्रॉपर्टी, ऋतिक रोशन ने खरीदे 2 अपार्टमेंट, आलिया भट्ट ने लिया तीसरा घर...

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 30, 2020 13:41 IST

Open in App
1 / 8
कोरोना की महामारी ने एक ओर जहां फिल्म इंडस्ट्री का भारी नुकसान कर दिया, वहीं कई सितारे इस काल में भी बड़े फायदे में रहे. उन्होंने मुंबई में महंगी संपत्तियां खरीदी.
2 / 8
ऋतिक रोशन से लेकर आलिया भट्ट तक कई सितारों ने मुंबई में महंगी प्रॉपर्टी खरीदी और स्टैम्प ड्यूटी के रूप में लाखों रुपए की बचत की है. बता दें कि महाराष्ट्र सरकार ने रियल एस्टेट सेक्टर को राहत देने के लिए स्टैम्प ड्यूटी में भारी कटौती की थी. इससे प्रॉपर्टी की कीमतों में भी गिरावट आई.
3 / 8
सरकार ने 31 दिसंबर 2020 तक स्टैम्प ड्यूटी 5 परसेंट से घटाकर केवल 2 परसेंट कर दी थी. इससे प्रॉपर्टी की कीमतों में 10 से 15 परसेंट की कमी आ गई है. इसी का फायदा उठाते हुए कई फिल्मी हस्तियों ने प्रॉपर्टी में निवेश कर लिया. आइए जानते हैं किस-किसने कितनी प्रॉपर्टी खरीदी है.
4 / 8
सुपरस्टार ऋतिक रोशन ने जुहू के वसावा इलाके में करीब 97.5 करोड़ रु. में 2 अपार्टमेंट खरीदे हैं. ऋतिक न दोनों अपार्टमेंट को मिलाकर एक बड़ा सा सी-फेसिंग अपार्टमेंट बनाना चाहते हैं. दोनों अपार्टमेंट कुल 38 हजार स्क्वेयर फुट के हैं. इसमें एक ओपन स्काई टैरेस और बिल्कुल अलग से दी गई निजी लिफ्ट भी है.
5 / 8
ऋतिक को इन दो अपार्टमेंट्स के साथ बिल्डिंग में 10 पार्किंग भी मिली हैं. इस बिल्डिंग का नाम 'मन्नत' बताया जा रहा है. ऋतिक फिलहाल किराए के घर में रहते हैं, जो कि बेहद खूबसूरत है. ऋतिक इसके लिए हर महीने 8.25 लाख रु. का किराया देते हैं.
6 / 8
आलिया भट्ट के पास मुंबई में पहले से 2 फ्लैट हैं, लेकिन हाल में उन्होंने एक और फ्लैट खरीदा है. उनकी यह नई प्रॉपर्टी मुंबई के जुहू इलाके में है. यह 2300 स्क्वेयर फुट का अपार्टमेंट है, जो कि फर्स्ट फ्लोर पर है. उन्हें इसके साथ दो गाडि़यों के लिए पार्किंग स्पेस भी मिली है.
7 / 8
आलिया के इस नए घर की कीमत 13 करोड़ रु. बताई गई है. इस फ्लैट के लिए 65.55 लाख रु. की स्टैम्प ड्यूटी दी है. सबसे बड़ी बात यह है कि आलिया की यह नई प्रॉपर्टी उनके ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के घर के बगल में ही है.
8 / 8
'आयशा', 'काई पो छे' और 'जजमेंटल है क्या' जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं और एचडीएफसी बैंक के पूर्व एमडी आदित्य पुरी की बेटी अमृता पुरी ने कोरोना काल में संपत्ति खरीदी. उन्होंने अपनी मां अनीता के साथ मिलकर 50 करोड़ रु. का एक शानदार अपार्टमेंट खरीदा है. यह अपार्टमेंट मुंबई के पॉश मालाबार हिल्स इलाके में बताया जा रहा है. (सभी फोटो इंस्टाग्राम)
टॅग्स :मुंबईआलिया भट्टऋतिक रोशनरणबीर कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस