लाइव न्यूज़ :

रणवीर, सारा की फिल्म सिम्बा का पहला गाना हुआ रिलीज, दोनों में दिखी दमदार केमिस्ट्री

By गुलनीत कौर | Updated: December 6, 2018 18:39 IST

Open in App
1 / 9
रणवीर सिंह और सारा अली खान की 28 दिसंबर को रिलीज होने जा रही फिल्म के त्रौलेर के बाद अब फिल्म का पहला गाना इंटरनेट पर धूम मचा रहा है
2 / 9
रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में बतौर एक्टर्स रणवीर सिंह और सारा अली खान को देख पहले से ही फैंस बेहद खुश थे, लेकिन आज फिल्म का पहला गाना आने के बाद दर्शकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा है
3 / 9
इस गाने का नाम है 'आँख मारे'। गाने में रणवीर और सारा दोनों ही ब्लैक ऑउटफिट में धूम मचा रहे हैं। जोरदार म्यूजिक के साथ गाना कुछ यूं शुरू होता है - 'दिल धड़काए, सीटी बजाए, बीच सड़क पर नखरे दिखाए'
4 / 9
गाने के बोल सुनने के बाद आपको 90s का टाइम याद नहीं आया क्या? जी हां, क्योंकि यह गाना नया नहीं पुराना है
5 / 9
यह 1996 में आई अरशद वारसी की फिल्म का हित गाना है जिसमें वे मस्तमौले अंदाज में डांस करते हुए दिखाई डाई थे। ठीक उनकी तरह ही रणवीर और सारा भी इस गाने को पूरी तरह एन्जॉय कर रहे हैं
6 / 9
गाने में रणवीर के एनर्जी से भरे डांस को पूरी तरह से टक्कर देती हुई दिखाई दे रही हैं सारा अली खान। उन्हें देख कोई इस बात का अंदाजा भी नहीं लगा सकता कि सारा इंडस्ट्री की एकदम नई एक्ट्रेस हैं
7 / 9
अगर आप पुराना गाना आँख मारे देखें तो उसका म्यूजिक आपको थोड़ा सोबर लगेगा। लेकिन सिम्बा फिल्म के लिए इस गाने को पूरी तरह से रिक्रिएट किया गया है। इसका रीमिक्स तैयार करके इसे लॉन्च किया गया है
8 / 9
1996 के इस गाने को कुमार सानू ने गाया था। इस बार इस गाने में लड़के की आवाज मिला सिंह की और लड़की के बोल पॉपुलर फीमेल सिंगर नेहा कक्कर ने दिए हैं
9 / 9
इस गाने की सबसे मजेदार बात तो यह है कि गाने के अंत में खुद अरशद वारसी ने भी एंट्री ली है और मजेदार अंदाज में डांस किया है
टॅग्स :रणवीर सिंहसारा अली खानरोहित शेट्टीकरण जौहर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

ज़रा हटकेVIRAL: रणवीर सिंह का 'भूत' वाला लुक देख दंग रह गए लोग! Dhurandhar 2 का ये सीन उड़ा रहा होश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच