फरदीन खान का बदला लुक देख चौंक जाएंगे आप, कभी एक झलक पाने के लिए उमड़ जाती थी लड़कियों की भीड़

By ललित कुमार | Published: April 17, 2019 11:58 AM2019-04-17T11:58:38+5:302019-04-17T11:58:38+5:30

Next

हाल ही में बॉलीवुड के फेमस एक्टर फरदीन खान अपनी पत्नी नताशा माधवानी मशहूर ज्वेलरी डिजाइनर फराह खान की बुक लॉन्च में पहुंचे। इन तस्वीरों फरदीन का बदला हुआ लुक साफ़ नजर आ रहा है।

इस बुक लॉन्च के दौरान सभी फैंस की निगाहें फरदीन खान पर ही टिकी रहीं। फरदीन साल 2010 के बाद बॉलीवुड की किसी भी फिल्म में नजर नहीं आए।

साल 1998 में आई फिल्म 'प्रेम अगन' से फरदीन ने बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा था।

इसी फिल्म के लिए फरदीन को फिल्मफेयर का बेस्ट डेब्यू एक्टर का अवॉर्ड भी मिला था।

इसके बाद फरदीन बॉलीवुड की 'प्यार तूने क्या किया', 'भूत', 'जानशीन', 'फिदा', 'नो एंट्री' 'हे बेबी' और 'लाइफ पार्टनर' जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया।

फरदीन आखिरी बार साल 2010 में आई फिल्म 'दूल्हा मिल गया' में नजर आए थे।