मौनी रॉय का बोल्ड अवतार डिनर पार्टी के बाद हुआ स्पॉट, तस्वीरें देख नहीं हटेंगी नजरें

By ललित कुमार | Published: March 8, 2019 12:45 PM2019-03-08T12:45:39+5:302019-03-08T12:45:39+5:30

Next

एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म 'गोल्ड' से बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकीं मौनी रॉय का हाल ही में बेहद सेक्सी अवतार डिनर पार्टी के बाद मुंबई के जुहू में नजर आया।

हाल ही में मौनी रॉय की अपकमिंग फिल्म 'रोमियो अकबर वाल्टर' का ट्रेलर भी रिलीज़ हुआ है, इस फिल्म में मौनी के अलावा जॉन अब्राहम लीड रोल में नजर आएंगे।

मौनी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2007 में टीवी सीरियल 'क्यों सास भी कभी बहु थी' से की थी, वैसे तो मौनी टीवी के कई सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं।

लेकिन मौनी को सही पहचान टीवी शो 'नागिन' से मिली थी, इस सीरियल में शिवन्या के किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

मौनी जल्द ही रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं।

इन दोनों के बाद मौनी मिखिल मुसले के निर्देशन में बन रही फिल्म 'मेड इन चाइना' में एक्टर राजकुमार राव के अपोजिट नजर आएंगी। इस फिल्म को दिनेश विजान प्रोड्यूस कर रहे हैं।

मौनी रॉय का जन्म 28 सितंबर 1985 क कूच बिहार, पश्चिम बंगाल में एक बंगाली परिवार में हुआ था।