ये हैं 2019 की 7 बिग फ्लॉप फिल्में, जानिए कौन है इस लिस्ट में शामिल

By ज्ञानेश चौहान | Published: December 29, 2019 01:52 PM2019-12-29T13:52:33+5:302019-12-29T13:52:33+5:30

Next

कलंक 2019 की बिग फ्लॉप फिल्मों में एक है। यह फिल्‍म 150 करोड़ के बजट में बनकर तैयार हुई थी, लेकिन सिर्फ 81 करोड़ रुपए कलेक्शन कर पाई।

कंगना रनौत की फिल्म 'मणिकर्णिका' 125 करोड़ रुपए के बजट में बनी थी, लेकिन सिर्फ 94.92 करोड़ तक का ही कलेक्शन कर पाई।

टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' का बजट 80 करोड़ रुपए था, लेकिन यह फिल्म 70.66 करोड़ रुपए का ही कलेक्शन कर पाई।

सलमान खान की फिल्म 'भारत' ईद के मौके पर रिलीज हुई थी, लेकिन यह उम्मीद से कम कलेक्शन कर पाई।

प्रभा और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'साहो' ने भले ही कलेक्शन अच्छा किया लेकिन ये फिल्म दर्शकों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आई।

अर्जुन कपूर की फिल्म 'पानीपत' से फैंस को काफी उम्मीदें थी, लेकिन यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई।

सलमान खान की फिल्म 'दबंग 3' ने उम्मीद के अनुसार कलेक्शन नहीं किया। साथ ही यह फिल्म दर्शकों का दिल जीतने में कामियाब नहीं हो पाई