'जब वी मेट', 'वन्स अपॉन टाइम इन मुंबई', 'कृष 3' में नजर आए थे आसिफ बसरा, देखें तस्वीरें

By सतीश कुमार सिंह | Published: November 12, 2020 05:23 PM2020-11-12T17:23:40+5:302020-11-12T17:58:17+5:30

Next

फिल्म अभिनेता आसिफ बसरा धर्मशाला में एक निजी परिसर में मृत पाए गए। उन्होंने फांसी लगाई है। फोरेंसिक टीम मौके पर मौजूद, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि उनके सुसाइड करने का कारण क्या है। आसिफ अपनी एक विदेशी महिला दोस्त के साथ धर्मशाला के एक किराए के मकान में रह रहे थे।

रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार दोपहर वह अपने पालतू कुत्ते को घुमाने के लिए निकले थे। इसके बाद उन्होंने घर वापस आकर अपने पालतू कुत्ते की रस्सी का फंदा बनाकर सुसाइड कर लिया।

बता दें कि आसिफ बसरा आखिरी बार डिज्नी प्लस हॉटस्टार की सीरीज होस्टेज के दूसरे सीजन में नजर आए थे। अभिनेता की मैक्लोडगंज में लीज़ पर एक संपत्ति थी - जो पर्यटकों के बीच लोकप्रिय थी.

बसरा कई बॉलीवुड फिल्मों में दिखाई दिए, जिसमें 1993 के मुंबई ब्लास्ट और 2002 के गुजरात दंगों परजानिया में एक फिल्म शामिल थी। इसके अलावा उन्होंने इस साल रिलीज हुई अमेजन प्राइम वीडियो की सीरीज पाताललोक में अहम भूमिका निभाई थी।

आसिफ 'जब वी मेट', 'वन्स अपॉन टाइम इन मुंबई', 'कृष 3', 'एक विलेन' जैसी फिल्मों का हिस्सा भी रह चुके हैं। आसिफ 1998 से फिल्मों में एक्टिव थे।

उन्होंने 'वो' (`1998) 'ब्लैक फ्राइडे' (2004), 'जब वी मेट' (2007), 'वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई' (2010), 'कृष 3' (2013) और 'हिचकी' (2018) जैसी फिल्मों में काम किया था।

उन्होंने भारत और विदेश में कई नाटकों में अभिनय किया, अंग्रेजी, हिंदी और उर्दू थिएटर प्रस्तुतियों में अभिनय किया। बसरा का जन्म 1967 में महाराष्ट्र के अमरावती में हुआ था। वह अपने अभिनय करियर को आगे बढ़ाने के लिए 1989 में मुंबई चले गए।