लाइव न्यूज़ :

आधार कार्ड में सुधार के लिए बदले नियम, नाम-जन्मतिथि-मोबाइल नंबर में बदलाव के लिए अब देने होंगे ये डॉक्यूमेंट्स 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 24, 2020 10:11 IST

यूआईडीएआई (UIDAI) ने अपने नए फैसले में आधार में नाम का सुधार करवाने के दो मौके दिए हैं। अगर आधार में  आपकी उम्र में तीन साल का हेरफेर है तो आप संबंधित दस्तावेज के जरिए आसानी सुधार करवा सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआप आधार में मोबाइल नंबर 50 रुपये में लिंक करवा सकते हैं। आधार कार्ड में किसी एक दस्तावेज से नाम में सुधार करवा सकते हैं। आधार कार्ड में केवल एक बार ही लिंग में सुधार किया जा सकेगा।

मोबाइल फोन के लिए सिम खरीदनी हो या पासपोर्ट बनवाना हो हर काम के लिए आधार एक अनिवार्य दस्तावेज है। हालांकि ऐसे कई  लोग हैं, जिनके आधार में नाम, पिता का नाम, मोबाइल नंबर और जन्मतिथि  जैसी महत्वपूर्ण जानकारी गलत हैं। इसके चलते उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इन्हीं दिक्कतों को देखते हुए यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) ने आधार में सुधार करवाने के लिए कुछ डाक्यूमेंट्स कम कर दिए हैं।

नाम में सुधार के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट

यूआईडीएआई ने अपने नए फैसले में आधार में नाम का सुधार करवाने के दो मौके दिए हैं। अब आप आधार में नाम सही करवाने के लिए पासपोर्ट, पैनकार्ड, मतदाता आईडी,  ड्राईविंग लाइसेंस सरकारी क्षेत्र की कंपनियों द्वारा जारी पहचान पत्र, शैक्षणिक संस्थान का लेटर हेड, हथियार लाइसेंस, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र, पेंशनकर्ता फोटो कार्ड, आवास प्रमाण पत्र जिसमें फोटो में से कोई डॉक्यूमेंट दिखा सकते हैं। इसके अलावा ग्राम पंचायत प्रमुख द्वारा लेटर हेड पर जारी पते का प्रमाण पत्र से भी आधार में नाम सही करवा सकते हैं।

मोबाइल नंबर सुधार या लिंक

अगर आपने आधार से मोबाइल नंबर लिंक नहीं करवाया है या आप उसे बदलवाना चाहते हैं तो उसके आप आधार केंद्र जा सकते हैं। इसके लिए आपको कोई दूसरा डॉक्यूमेंट दिखाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी है। आप अपने आधार से ही 50 रुपये में  मोबाइल नंबर लिंक या सुधार करा सकते हैं। 

जन्मतिथि में सुधार 

यूआईडीएआई ने जन्मतिथि में सुधार के लिए शर्तें तय  की हैं। अगर आधार में  आपकी उम्र में तीन साल का हेरफेर है तो आप संबंधित दस्तावेज के जरिए आसानी सुधार करवा सकते हैं। जबकि तीन साल से ज्यादा अंतर होने पर आपको क्षेत्रीय आधार केंद्र में दस्तावेज लेकर जाना पड़ेगा। आधार में लिंग सुधार सिर्फ एक बार ही करवाया जा सकता है। 

जन्मतिथि में सुधार के लिए आवश्यक डॉक्युमेंट

जन्म तिथि में बदलाव के लिए जन्म प्रमाण पत्र, पैनकार्ड, पासपोर्ट, लेटर हेड पर ग्रुप-ए राजपत्रित अधिकारी द्वारा जारी जन्मतिथि, फोटो पहचान पत्र का प्रमाणपत्र, केंद्र सरकार स्वास्थ्य सेवा योजना फोटो कार्ड या पूर्व सैनिक फोटो आईडी लेटरहेड, कक्षा 10वीं या 12वीं का सर्टिफिकेट, फोटो आईडी कार्ड और पहचान पत्र में से कोई एक दस्तावेज होना आवश्यक है। इनमें से कोई एक डॉक्यूमेंट दिखाकर आधार केंद्र जाकर जन्मतिथि में सुधार करवा सकते हैं। 

टॅग्स :आधार कार्डयूआईडीएआई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

भारतव्हाट्सएप के जरिए मिनटों में डाउनलोड कर सकते है आधार कार्ड, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

भारतAadhaar Card 2026: अपने आधार के बारे में रखें ए-टू-जेड जानकारी, जानें आधार कार्ड से जुड़ी पूरी गाइडलाइन

कारोबारFinancial Rules 2026: आधार, पैन और डिजिलॉकर के ये 5 नए नियम आज ही चेक करें, वरना रुक सकता है आपका जरूरी काम

कारोबारआधार कार्ड को लेकर रेलवे बोर्ड को फटकार, केरल उच्च न्यायालय ने कहा-इतने सरल मुद्दे पर आप इतना समय ले रहे हैं...

पर्सनल फाइनेंस अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम