लाइव न्यूज़ :

प्राइवेट नौकरी वालों के लिए खुशखबरी, सिर्फ साल भर में ग्रेच्युटी देने की तैयारी कर रही मोदी सरकार!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 1, 2019 14:10 IST

मोदी सरकार सिर्फ एक साल की नौकरी में ग्रेच्युटी देने की तैयारी कर रही है। इसका फायदा उन प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को होगा जो जल्दी-जल्दी नौकरी बदलते रहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनए प्रस्ताव में सरकार ग्रैच्युटी के नियमों में बदलाव करेगी सिर्फ एक साल की नौकरी पर ही ग्रेच्युटी के लिए कर्मचारी पात्र हो जाएगा।

मोदी सरकार एक ऐसे प्रस्ताव पर विचार कर रही है जिसका बड़ा फायदा प्राइवेट सेक्टर में नौकरी करने वालों को होगा। इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक सरकार सोशल सिक्योरिटी एंड ग्रेच्युटी के नियमों में बदलाव की तैयारी कर रही है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नए प्रस्ताव में सरकार ग्रैच्युटी के नियमों में बदलाव करेगी जिससे सिर्फ एक साल की नौकरी पर ही ग्रेच्युटी के लिए कर्मचारी पात्र हो जाएगा। इस समय ग्रेच्युटी की पात्रता के रूप में एक कंपनी में कम से कम पांच साल तक काम करना पड़ता है। माना जा रहा है कि आगामी शीतकालीन सत्र में इस प्रस्ताव को सदन में पेश किया जा सकता है।

अगर ये प्रस्ताव पारित हो जाता है तो प्राइवेट नौकरी करने वालों के लिए बड़ी सौगात साबित होगी। दरअसल, प्राइवेट सेक्टर में जॉब बदलने का एक अनकहा दबाव होता है। इसमें सैलरी हाइक से लेकर काम का प्रेशर तक कोई भी कारण हो सकता है। ऐसे में बहुत कम कर्मचारी ही एक संस्थान में लगातार पांच साल टिक पाते हैं। अब यह सीमा एक साल होने से काफी राहत होगी।

ग्रेच्युटी प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले कर्मचारियों को दी जाने वाली रकम है जिसका सैलरी या भत्तों से कोई लेना-देना नहीं होता। ये एक प्रकार से कंपनी की सेवा के बदले आभार अमाउंट होता है। मौजूदा प्रावधान के मुताबिक कर्मचारी के नौकरी छोड़ने, रिटायर होने, मृत्यु या दुर्घटना का शिकार होने पर 30 दिनों के अंदर ग्रेच्युटी दिए जाने का प्रावधान है।

कैसे तय होती है ग्रेच्युटी?

ग्रेच्युटी तय करने का फॉर्मूलाः- 15*लास्ट सैलरी*सेवा के साल/26

उदाहरण के लिए विनीत ने एक प्राइवेट कंपनी के लिए 20 साल की सेवा दी है। उनकी लास्ट सैलरी 20 हजार रुपये प्रतिमाह थी। फॉर्मूले के हिसाब से (15*20,000*20)/26 = 2,30,769 रुपये। यानि कि विनीत को 2 लाख 30 हजार 769 रुपये मिलेंगे। ग्रेच्युटी की अधिकतम सीमा 20 लाख रुपये है।

टॅग्स :पर्सनल फाइनेंसमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

पर्सनल फाइनेंस अधिक खबरें

पर्सनल फाइनेंसLIC New Schemes: LIC ने शुरू की 2 नई योजनाएं, पूरे परिवार के लिए मिलेगी ये सुविधा, यहां करें चेक

पर्सनल फाइनेंसPPO Number: रिटायर पेंशनभोगियों के लिए जरूर है PPO नंबर, जानें क्या है ये और ऑनलाइन कैसे करें पता

पर्सनल फाइनेंसLIC Amrit Bal Policy: बच्चों के भविष्य के लिए जरूर कराए LIC की ये पॉलिसी, जानें पूरी पॉलिसी डिटेल्स

पर्सनल फाइनेंसस्टार्टअप कंपनीज को आईपीओ बनाने की मुहिम में जुटे मोटिवेशनल स्पीकर डॉ विवेक बिंद्रा

पर्सनल फाइनेंसRBI ने Mastercard पर लगाया बैन,22 जुलाई से बैंक नहीं जारी कर पाएंगे नए मास्टर डेबिट और क्रेडिट कार्ड