लाइव न्यूज़ :

LIC की इस स्‍कीम में करें निवेश मिलेगा 20 फीसदी तक का रिटर्न, जानें क्या है स्कीम?

By स्वाति सिंह | Updated: May 7, 2020 14:06 IST

एलआईसी म्युचुअल फंड में लोग दो तरह से निवेश डायरेक्ट प्लान या रेगुलर प्लान में निवेश कर सकते हैं। जो लोग डायरेक्ट प्लान में निवेश करते हैं उनको एजेंट का कमीशन नहीं देना पड़ता है जिससे उनका रिटर्न बढ़ जाता है। दोनों योजनाओं के रिटर्न को देखा जाए तो डायरेक्ट प्लान में निवेश करने वालों को करीब एक फीसदी तक ज्यादा रिटर्न मिला है।

Open in App
ठळक मुद्देम्युचुअल फंड की कई योजनाओं ने बहुत ही अच्छा रिटर्न दे। एलआईसी म्युचुअल फंडकी टैक्स सेविंग योजना काफी अच्छी साबित हो सकती है।

भारतीय जीवन बीमा निगम अपनी किसी भी पॉलिसी को सभी वर्गों के लोगों का ध्यान रखकर तैयार करता है। इसकी कई ऐसी पॉलिसी हैं जो आम लोगों के बड़े काम की हैं। सरकार होने के नाते इसमें पैसा डूबने का खतरा भी नहीं होता। म्युचुअल फंड की कई योजनाओं ने बहुत ही अच्छा रिटर्न दे। जो लोग टैक्स सेविंग के लिए निवेश की योजना बनाते हैं उनके लिए एलआईसी म्युचुअल फंडकी टैक्स सेविंग योजना काफी अच्छी साबित हो सकती है। इस योजना ने एक साल में 19.6 फीसदी और 5 साल में लगभग 18 फीसदी रिटर्न दिया है। 

डायरेक्ट और रेगुलर प्लान के रिटर्न 

एलआईसी म्युचुअल फंड में लोग दो तरह से निवेश डायरेक्ट प्लान या रेगुलर प्लान में निवेश कर सकते हैं। जो लोग डायरेक्ट प्लान में निवेश करते हैं उनको एजेंट का कमीशन नहीं देना पड़ता है जिससे उनका रिटर्न बढ़ जाता है। दोनों योजनाओं के रिटर्न को देखा जाए तो डायरेक्ट प्लान में निवेश करने वालों को करीब एक फीसदी तक ज्यादा रिटर्न मिला है। च्‍वॉइस ब्रोकिंग के प्रेसिडेंट अजय केजरीवाल के अनुसार जिन निवेशकों को म्‍युचुअल फंड की अच्छी समझ हो उनके लिए डायरेक्ट प्लान अच्छे हैं। जब निवेशकों को म्‍युचुअल फंड की अच्छे से जानकारी न हो तो उन्हें  वित्‍तीय जानकार की देखरेख में ही निवेश करना चाहिए। 

जानें क्या है स्कीम?

इस स्कीम की शुरुआत 1 जनवरी 1997 में हुई थी। यह एक ओपन एंडेड स्कीम है जिसमें निवेशक न्यूनतम 500 रुपये का कभी भी निवेश कर सकता है। इसमें ग्रोथ और डिविडेंड प्लान को लिया जा सकता है। 31 मार्च 2018 को इस योजना का  एसेट साइज 147.63 करोड़ रुपये था। 

स्कीम के टॉप 5 निवेश 

इस स्कीम के दो बैंकिंग सेक्टर में निवेश हैं। स्कीम का एचडीएफसी बैंक में एएमयू का 5.09 फीसदी हिस्सा, आईसीआईसीआई  बैंक में 4.75 फीसदी, मारुती सुजुकी में 4.03 फीसदी, टीसीएस में 3.87 फीसदी और अशोक लेलैंड में 3.43 फीसदी इन्वेस्टमेंट है। अगर हम एलआईसी टैक्‍स प्‍लान में इन्वेस्ट करते हैं तो इसका काफी फायदा मिलता है. यह आपको टैक्‍स बचत का भी मौका देता है। 

टॅग्स :एलआईसी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारLIC पॉलिसी खरीद के बाद आपकी रकम का कहां,कैसे होता है इस्तेमाल, समझिए पूरा गणित

भारतLIC की इस स्कीम में एक बार करें इन्वेस्ट, फिर हर महीने मिलेंगे 10,000; जानें अप्लाई करने का तरीका

कारोबारक्रिसमस से पहले खुशखबरी, ब्याज दर 7.15 प्रतिशत, 22 दिसंबर 2025 से लागू, एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लि ने मीडिल क्लास को दी राहत

पर्सनल फाइनेंसLIC New Schemes: LIC ने शुरू की 2 नई योजनाएं, पूरे परिवार के लिए मिलेगी ये सुविधा, यहां करें चेक

पर्सनल फाइनेंसLIC Amrit Bal Policy: बच्चों के भविष्य के लिए जरूर कराए LIC की ये पॉलिसी, जानें पूरी पॉलिसी डिटेल्स

पर्सनल फाइनेंस अधिक खबरें

पर्सनल फाइनेंसPPO Number: रिटायर पेंशनभोगियों के लिए जरूर है PPO नंबर, जानें क्या है ये और ऑनलाइन कैसे करें पता

पर्सनल फाइनेंसस्टार्टअप कंपनीज को आईपीओ बनाने की मुहिम में जुटे मोटिवेशनल स्पीकर डॉ विवेक बिंद्रा

पर्सनल फाइनेंसRBI ने Mastercard पर लगाया बैन,22 जुलाई से बैंक नहीं जारी कर पाएंगे नए मास्टर डेबिट और क्रेडिट कार्ड

पर्सनल फाइनेंसचोरी या खो गया है SBI डेबिट/एटीएम कार्ड, ऑनलाइन ऐसे कराएं ब्लॉक, बस एक फोन कॉल के जरिए इस तरह पाए नया

पर्सनल फाइनेंसकेंद्र सरकार ने दी राहत, इन कामों के लिए आधार कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या होंगे फायदे