लाइव न्यूज़ :

ज्वेरेव ने बेरेटिनी को हराकर दूसरी बार मैड्रिड ओपन का खिताब जीता

By भाषा | Updated: May 10, 2021 10:08 IST

Open in App

मैड्रिड, 10 मई (एपी) एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने फ्रेंच ओपन से पहले अपनी शानदार फार्म जारी रखते हुए मैटियो बेरेटिनी को पराजित करके दूसरी बार मैड्रिड ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीता।

क्वार्टर फाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त राफेल नडाल और सेमीफाइनल में चौथी वरीयता प्राप्त डोमिनिक थीम को हराने के बाद ज्वेरेव ने फाइनल में दसवीं रैंकिंग के बेरेटिनी को 6-7 (8), 6-4, 6-3 से हराकर इस सत्र का अपना दूसरा खिताब हासिल किया।

जर्मनी के छठी रैंकिंग के खिलाड़ी ने मार्च में अकापुल्को में मैक्सिकन ओपन का खिताब जीता था। उन्होंने इससे पहले 2018 में थीम को हराकर अपना पहला मैड्रिड ओपन खिताब जीता था।

चौबीस वर्षीय ज्वेरेव ने कहा, ‘‘फ्रेंच ओपन में अच्छा प्रदर्शन करने के लिये आपको क्ले कोर्ट सत्र में अच्छा प्रदर्शन करने की जरूरत होती है। आखिर में मैने मास्टर्स जीता है। इसलिए यह जीत मेरे लिये महत्वपूर्ण है। मैं इस उपलब्धि से खुश हूं। ’’

पुरुष युगल के फाइनल में स्पेन के मार्सेल ग्रैनोलर्स और अर्जेंटीना के होरासियो जेबालोस ने क्रोएशिया के निकोला मेटकिच और मैट पाविच को 1-6, 6-3, 10-8 से हराकर खिताब जीता।

महिला एकल के फाइनल में शनिवार को आर्यना सबालंका ने शीर्ष रैंकिंग की एश बार्टी को 6-0, 3-6, 6-4 से हराया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

क्राइम अलर्टपहले बाल्टी में पानी भरकर सिर डुबोया और फिर 6 वर्षीय बेटे को ज़मीन पर पटककर मार डाला, मां बसीरन महबूब शेख-प्रेमी राम विनायक काजेवाड़ के बीच रोड़ा था

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!