लाइव न्यूज़ :

यूथ ओलंपिक: निशानेबाज मेहुली गोल्ड से चूकीं, 10 मीटर एयर राइफल में सिल्वर से करना पड़ा संतोष

By भाषा | Updated: October 9, 2018 09:29 IST

Youth Olympics 2018 (यूथ ओलंपिक): मेहुली घोष युवा ओलंपिक खेलों में महिलाओं की दस मीटर एयर राइफल में स्वर्ण पदक से चूक गईं और उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा। 

Open in App

ब्यूनसआयर्स, आठ अक्टूबर। प्रतिभाशाली मेहुली घोष युवा ओलंपिक खेलों में महिलाओं की दस मीटर एयर राइफल में सोमवार को ऐतिहासिक स्वर्ण पदक से चूक गईं और उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा। 

मेहुली ने शुरू से अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन 24वें और अंतिम शॉट में 9.1 का स्कोर उन्हें भारी पड़ा जिससे वह स्वर्ण पदक से चूक गई। उनका कुल स्कोर 248.0 रहा। भारत ने अब तक इन खेलों में कभी स्वर्ण पदक नहीं जीता है।

मेहुली 18 वर्षीय भारतीय डेनमार्क की स्टेफनी ग्रुंडसी (248.7) के बाद दूसरे स्थान पर रही। भारत का निशानेबाजी रेंज में यह दो दिन में दूसरा रजत पदक है। रविवार को शानू माने पुरुषों की एयर राइफल में दूसरे स्थान पर रहे थे।

मेहुली क्वालीफाईंग में 628.8 अंक बनाकर शीर्ष पर रही। फाइनल में उनके और स्टेफनी के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, लेकिन आखिर में डेनमार्क की निशानेबाज स्वर्ण पदक जीतने में सफल रही। निशानेबाजी में मनु भाकर और सौरभ चौधरी पर भी भारत की निगाहें टिकी हैं। 

टॅग्स :ओलंपिकनिशानेबाजी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टHaryana: अस्पताल के बाहर फायरिंग से मचा कोहराम, शख्स की मौत; रोहतक में बदमाशों का कहर

विश्वकनाडा में स्कूल में गोलीबारी से दहशत, 9 लोगों की मौत; दर्जनों घायल

बॉलीवुड चुस्कीगैरेज मैकेनिक बनकर बिश्नोई गैंग को हथियार सप्लाई करता था आसाराम फासले, रोहित शेट्टी फायरिंग केस में पुलिस का खुलासा

विश्वGaddafi Son Dead: लीबिया के पूर्व तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी के बेटे सैफ अल-इस्लाम की हत्या, घर में घुसकर मारी गोली

बॉलीवुड चुस्कीरोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में बिश्नोई गैंग का नाम आया सामने, पुलिस ने किए चौंकाने वाले खुलासे

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!