लाइव न्यूज़ :

शूटिंग: मजदूर की बेटी प्रिया सिंह खेलेंगी जूनियर वर्ल्ड कप में, सीएम योगी ने की 4.5 लाख रुपये की मदद

By विनीत कुमार | Updated: June 9, 2018 14:34 IST

मीडिया में इस संबंध रिपोर्टस आने के बाद यूपी के सीएम योगी ने मदद का ऐलान किया।

Open in App

नई दिल्ली, 9 जून: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शूटर प्रिया सिंह की मदद के लिए 4.5 लाख रुपये मदद के तौर पर जारी किए हैं। प्रिया 22 जून से जर्मनी में होने वाली आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड कप के 50 मीटर राइफल स्पर्धा के लिए चुनी जाने वाली 6 उम्मीदवारों में से एक हैं। हालांकि, पैसे की कमी के कारण उनके इस इवेंट में हिस्सा लेने पर संदेह बना हुआ था।

मीडिया में इस संबंध रिपोर्टस आने के बाद यूपी के सीएम योगी ने मदद का ऐलान किया। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार योगी ने कहा, 'जैसे ही मुझे इसकी जानकारी मिली, मैंने 4.5 लाख रुपये राज्य सरकार की ओर से जारी करने के निर्देश जारी कर दिए। मेरठ जिला मजिस्ट्रेट को उनके आने-जाने के खर्चों का प्रबंधन करने के लिए कहा गया है।' (और पढ़ें- भारत की पाकिस्तान पर 7 विकेट से शानदार जीत, लगातार सातवीं बार महिला एशिया कप फाइनल में पहुंचा टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार प्रिया के पास अपनी राइफल तक नहीं थी और वे किसी और से लिए गए राइफल से जूनियर वर्ल्ड कप के लिए जगह बनाने में कामयाब हुई थीं। उनके पास पास अपने करियर को आगे बढ़ाने के लिए पैसे नहीं थे। सरकार दरअसल केवल शीर्ष तीन खिलाड़ियों को ही मदद देती है जबकि प्रिया चौथे स्थान पर थीं। (और पढ़ें- दो साल के बच्चे की बैटिंग में दिखी गांगुली-युवराज की झलक, वायरल वीडियो ने मचाया तहलका)

प्रिया का मामला सामने आने के बाद भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने भी मदद के लिए कदम आगे बढ़ाए थे। साई की मुख्य निदेशक नीलम कपूर ने रविवार को ट्वीट करते हुए ये जानकारी दी। नीलम ने ट्वीट किया, 'प्रिया राष्ट्रीय कैम्प का हिस्सा हैं जिसका फंड सरकार की ओर आता है। वह चौथे पायदान पर रहीं। तीन और लड़कियां जिन्होंने ज्यादा अंक बटोरे, वे भारतीय टीम में हैं। उन्हें अपना प्रदर्शन सुधारने के लिए हर संभव मदद दी जाएगी ताकि वे भारतीय टीम में जगह बना सकें।' प्रिया के 50 वर्षीय पिता ब्रिजपाल पेशे से एक मजदूर हैं और महीने के 10 हजार रुपये ही कमा पाते हैं। ब्रिजपाल के अनुसार उन्होंने सीएम योगी से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक अपनी बात पहुंचाने की कोशिश की थी। (और पढ़ें- वायरल हुआ वीडियो, विराट कोहली ने करवाया अपनी दाढ़ी का बीमा!)

टॅग्स :योगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!