लाइव न्यूज़ :

डब्ल्यूटीए फाइनल्स : एनेट कोंटावेट, गार्बाइन मुगुरूजा ने मैच जीते

By भाषा | Updated: November 13, 2021 14:12 IST

Open in App

गुआडालाजारा (मेक्सिको), 13 नवंबर (एपी) एस्तोनया की 25 वर्षीय एनेट कोंटावेट ने कैरोलिना प्लिस्कोवा को 6-4, 6-0 से हराकर डब्ल्यूटीए टेनिस फाइनल्स के सेमीफाइनल में स्थान सुनिश्चित किया।

कोंटावेट ने पिछले 30 में से 28 मैचों में जीत हासिल की है। उन्होंने प्लिस्कोवा पर शुक्रवार को जीत के साथ लगातार 12वें मैच में जीत दर्ज की।

दिन के अंतिम मैच में गार्बाइन मुगुरूजा ने बारबोरा क्रेजसिकोवा को 2-6 6-3 6-4 से हराया जिससे वह खिताब की दौड़ में बनी हुई हैं। अपने करियर में लगातार दूसरी बार सेमीफाइनल के लिये क्वालीफाई करने के लिये इस स्पेनिश खिलाड़ी को कोंटावेट के खिलाफ जीत दर्ज करनी होगी और साथ ही क्रेजसिकोवा के प्लिस्कोवा पर जीत की उम्मीद करनी होगी।

फ्रेंच ओपन चैम्पियन क्रेजसिकोवा अभी बाहर नहीं हुई हैं लेकिन उन्हें दो सेट में प्लिस्कोवा को हराना होगा और साथ ही मुगुरूजा के हारने की उम्मीद करनी होगी।

युगल में शुको ओयामा और एना शिबिहारा की दूसरी वरीयता प्राप्त टीम ने निकोल मेलिचार-मार्टिनेज और डेमी शुर की जोड़ी को 6-4 7-6 से हराया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!