लाइव न्यूज़ :

दुनिया की 205वें नंबर की फुटबॉल टीम श्रीलंका ने भारत को गोल रहित बराबरी पर रोका

By भाषा | Updated: October 7, 2021 20:24 IST

Open in App

माले, सात अक्टूबर भारतीय फुटबॉल टीम ने गुरुवार को यहां सैफ चैंपियनशिप के अपने दूसरे मैच में भी निराशाजनक प्रदर्शन किया जब दुनिया की 205वें नंबर की टीम श्रीलंका ने उसे गोल रहित ड्रॉ पर रोक दिया।

सात बार की चैंपियन टीम भारत ने दबदबा बनाया लेकिन उसे पर्याप्त मौके नहीं बनाने का खामियाजा भुगतना पड़ा। भारतीय टीम इसके अलावा अपने से 98 स्थान अधिक रैंकिंग वाली टीम के खिलाफ बनाए मौकों का फायदा भी नहीं उठा सकी।

भारत ने अधिक समय गेंद को अपने कब्जे ने रखा लेकिन इसका फायदा उठाने में नाकाम रही। भारत की विश्व रैंकिंग 107 है।

इगोर स्टिमक की टीम को दो मैचों के बाद भी पहली जीत का इंतजार है। टीम ने सोमवार को अपने पहले मैच में 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रहे बांग्लादेश के खिलाफ भी 1-1 से ड्रॉ खेला था।

अंक तालिका में छह अंक के साथ शीर्ष पर चल रहे नेपाल के खिलाफ भारत अगर रविवार को ड्रॉ खेलता है या उसे हार का सामना करना पड़ता है तो उसकी फाइनल में जगह बनाने की राह मुश्किल हो जाएगी। राउंड रोबिन लीग के बाद शीर्ष दो टीमें 16 अक्टूबर को होने वाले फाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी।

भारत ने पिछले मैच की शुरुआत एकादश में तीन बदलाव करते हुए डिफेंस में सेरिटन फर्नांडिज और मंदार राव देसाई को चिंगलेनसाना सिंह और प्रीतम कोटल की जगह मौका दिया था। इसके अलावा मनवीर सिंह की जगह सुरेश सिंह को खिलाया था।

भारत ने शुरुआत से ही मैच को अपने नियंत्रण में रखा। श्रीलंका की टीम कोई मौके नहीं बना सकी। सुनील छेत्री की अगुआई में अग्रिम पंक्ति हालांकि गोल करने में नाकाम रही।

छेत्री भी गोल करने में विफल रहे।

पहले हाफ का सर्वश्रेष्ठ मौका भारत को 22वें मिनट में मिला लेकिन उदांता सिंह के क्रॉस पर लिस्टन कोलासो का हेडर क्रॉसबार के ऊपर से निकल गया।

भारत ने मौके बनाए लेकिन विरोधी टीम के डिफेंस को दबाव में डालने में विफल रहा।

दूसरे हाफ में स्टिमक ने सुरेश की जगह मोहम्मद यासिर को उतारा।

भारत को 60वें मिनट में गोल करने का मौका मिला लेकिन अनिरुद्ध थापा देसाई के क्रॉस तक पहुंचने में नाकाम रहे।

भारत ने गोल की तलाश में अंतिम लम्हों में हमले तेज किए लेकिन टीम को सफलता नहीं मिली।

भारत को नियमित समय का खेल खत्म होने से दो मिनट पहले गोल करने का स्वर्णिम मौका मिला लेकिन यासिर की कॉर्नर किक पर छेत्री गेंद को गोल में पहुंचाने में विफल रहे। गेंद सुभाशीष बोस के पास पहुंची और उन्हें सिर्फ इसे गोल की राह दिखाना थी। वह हालांकि काफी तेज किक मार बैठे और गेंद क्रॉसबार के ऊपर से बाहर चली गई जिससे श्रीलंका की टीम मैच को ड्रॉ पर रोकने में सफल रही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!