लाइव न्यूज़ :

विश्व कप के मेजबान कतर ने सीआईए के पूर्व अधिकारी से करायी थी फीफा की जासूसी

By भाषा | Updated: November 24, 2021 11:03 IST

Open in App

वाशिंगटन, 24 नवंबर (एपी) कतर ने 2022 में होने वाले विश्व कप फुटबॉल की मेजबानी हासिल करने और उसे बनाये रखने के लिये विश्व फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था फीफा के अधिकारियों की जासूसी करने में सीआईए के एक पूर्व अधिकारी की मदद ली थी। एसोसिएटेड प्रेस की एक जांच में इसका खुलासा हुआ है।

विश्व कप फुटबॉल दुनिया का सबसे लोकप्रिय खेल टूर्नामेंट हैं जिसकी मेजबानी करने से विश्व के सबसे धनी देशों में से एक कतर को विश्व पटल पर खुद को स्थापित करने का मौका मिलेगा।

एपी की जांच में पाया गया कि कतर ने मेजबानी की दौड़ में शामिल अन्य देशों तथा 2010 में मेजबान का चयन करने वाले प्रमुख फुटबॉल अधिकारियों की जासूसी करने के लिये सीआईए के पूर्व अधिकारी केविन चाल्कर की सेवाएं ली थी।

चाल्कर ने फुटबॉल जगत में देश के आलोचकों पर नजर रखने के लिये बाद के वर्षों में भी कतर के लिये काम किया।

एपी की जांच चाल्कर के पूर्व सहयोगियों से बातचीत के अलावा विभिन्न ठेकों, खरीदारी के बिलों, ईमेल और व्यावसायिक दस्तावेजों की समीक्षा पर आधारित है।

दस्तावेजों की जांच में पाया गया कि जासूसी कार्य में प्रतिद्वंद्वी देशों की बोलियों पर निगरानी रखने के लिये किसी का फोटो पत्रकार बनना और फेसबुक पर आकर्षक महिला के रूप में पेश होकर लक्ष्य के करीब पहुंचना भी शामिल था।

कतर सरकार के किसी अधिकारी ने इस पर प्रतिक्रिया करने के आग्रह का जवाब नहीं दिया। फीफा ने भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs MI: तिलक का शतक और अश्विनी कुमार के 4 विकेट से मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों से हराया

क्रिकेटWatch: जसप्रीत बुमराह ने IPL 2026 में विकेटों का सूखा खत्म किया, साई सुदर्शन को पहली ही गेंद पर किया शून्य पर आउट

क्रिकेटGT vs MI: 7 छक्के, 8 चौकों के साथ तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में जड़ा आईपीएल का अपना शतक

क्रिकेटGT vs MI: तिलक वर्मा का तूफान! 45 गेंदों में 101 रन, मुंबई ने ठोके 199

भारतExcise policy case: दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश स्वर्ण कांता शर्मा ने अरविंद केजरीवाल की याचिका खारिज कर दी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!