लाइव न्यूज़ :

विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप: आकाश क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

By भाषा | Updated: October 31, 2021 18:28 IST

Open in App

बेलग्रेड, 31 अक्टूबर भारतीय मुक्केबाज आकाश कुमार (54 किग्रा) ने रविवार को यहां एआईबीए पुरुष विश्व चैम्पियनशिप के अंतिम 16 मुकाबले में पुअर्तो रिको के कालेब तिराडो को हराकर क्वार्टर फाइनल जगह पक्की की।

पिछले दौर में वॉकओवर हासिल करने वाले आकाश को तिराडो ने कड़ी चुनौती दी लेकिन जजों ने सर्वसम्मति से भारतीय मुक्केबाज के पक्ष में फैसला दिया। उन्होंने 5-0 से जीत दर्ज की।

तिराडो ने शुरुआती दौर में आकाश के शरीर पर प्रभावशाली पंच लगाये लेकिन आकाश ने शानदार तरीके से पलटवार करते हुए ज्यादा सटीक पंच लगाये, जिसे जजों का समर्थन मिला।

पुअर्तो रिको के खिलाड़ी को दूसरे दौर में एक अंक की कटौती का भी सामना करना पड़ा। उन्हें सिर झुकाकर रखने पर चेतावनी दी गयी थी।

भारत के 10 मुक्केबाजों ने प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की की थी, जिसमें शनिवार को गोविंद साहनी (48 किग्रा) को हार का सामना करना पड़ा।

विश्व चैम्पियनशिप के स्वर्ण पदक विजेता को 100,000 डॉलर की पुरस्कार राशि मिलेगी जबकि रजत और कांस्य पदक जीतने वालों को क्रमश: 50,000 डॉलर और 25,000 डॉलर दिये जायेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 17 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 17 December 2025: आज तर्क-वितर्क से दूर रहें मेष राशि के जातक, वरना हो सकता है झगड़ा

कारोबारक्या नाम में ही आज सबकुछ रखा है?  

विश्वऔकात से ज्यादा उछल रहा बांग्लादेश

भारतYear Ender 2025: चक्रवात, भूकंप से लेकर भूस्खलन तक..., विश्व भर में आपदाओं ने इस साल मचाया कहर

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम

अन्य खेलLionel Messi In India: कोलकाता के बाद अब कहां जाएंगे लियोनेल मेस्सी? जानें फुटबॉल स्टार का अगला पढ़ाव

अन्य खेलLionel Messi's India Tour 2025: कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली इवेंट के लिए पूरा शहर-वार शेड्यूल चेक करें

अन्य खेलFootball World Cup 2026: यूएस ने वीजा देने से किया इनकार, ईरान फुटबॉल वर्ल्ड कप के ड्रॉ का करेगा बहिष्कार

अन्य खेलराष्ट्रमंडल खेल 2030 : भारत की नई उड़ान!