लाइव न्यूज़ :

विश्व बैडमिंटन : सिंधू की आसान जीत, लक्ष्य और श्रीकांत भी आगे बढ़े

By भाषा | Updated: December 14, 2021 17:28 IST

Open in App

हुएलवा (स्पेन), 14 दिसंबर मौजूदा चैंपियन पी वी सिंधू ने मंगलवार को यहां स्लोवाकिया की मार्टिना रेपिस्का पर 21-7, 21-9 से एकतरफा जीत दर्ज करके विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की।

उदीयमान खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने भी जापान के 15वें वरीय केंटा नाशिमोटो को 22-20, 15-21, 21-18 से हराकर प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

किदाम्बी श्रीकांत भी पुरुष एकल के प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गये हैं। भारत के 12वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी ने एक घंटे नौ मिनट तक चले मैच में चीन के ली शी फेंग को 15-21, 21-18, 21-17 से हराया।

पुरुष युगल में सात्विकसाइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय जोड़ी ने चीनी ताइपै के ली झी हुएइ और यांग पो सुआन को 43 मिनट तक चले मैच में 27-25, 21-15 से पराजित किया।

विश्व में सातवें नंबर की सिंधू ने अपनी गैरवरीयता प्राप्त प्रतिद्वंद्वी को केवल 24 मिनट में शिकस्त दी। पिछली बार 2019 में खिताब जीतने वाली छठी वरीयता प्राप्त सिंधू ने अच्छी शुरुआत की और तुरंत ही 4-1 से बढ़त हासिल कर ली।

रेपिस्का ने दो अंक बनाकर वापसी की कोशिश की लेकिन भारतीय दिग्गज ने उन्हें आगे बढ़ने का मौका नहीं दिया और ब्रेक तक 11-4 से बढ़त हासिल कर ली। इसके बाद भी उन्होंने अपना दबदबा बनाये रखा और केवल 10 मिनट में पहला गेम अपने नाम कर दिया।

दूसरे गेम में भी यही कहानी दोहरायी गयी। सिंधू ने केवल दो मिनट के खेल में 6-0 से बढ़त बना दी। अपने दबदबे वाले प्रदर्शन से वह ब्रेक तक 11-1 से आगे थी। उन्होंने इसके बाद आसानी से यह गेम और मैच अपने नाम किया।

इसके विपरीत सेन को जीत दर्ज करने के लिये काफी संघर्ष करना पड़ा लेकिन वह एक घंटे 22 मिनट तक चले मैच में आखिर में जापानी खिलाड़ी को हराने में सफल रहे।

मिश्रित युगल में हालांकि सौरभ शर्मा और अनुष्का पारिख की भारतीय जोड़ी को मलेशिया के तान कियान मेंग और लाइ पेइ जिंग ने सीधे गेम में 21-8, 21-18 से हराया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदोस्ती जिंदाबाद?, वानखेड़े स्टेडियम में कोहली जा रहे थे और रोहित ने आवाज दी और दौड़े विराट, वीडियो

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग

क्राइम अलर्टचॉल में प्लास्टर का हिस्सा और छत का पंखा गिरने से आसिफ खान को सिर में चोट और 3 साल की अस्मा खान के पैरों में चोट

क्राइम अलर्टशादी से लौट रहे थे, बस पर ट्रक पलटा?, 6 की मौत और 24 घायल, वीडियो

कारोबार10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!