लाइव न्यूज़ :

वुड्स ने गोल्फ खेलते हुए तीन सेकेंड का वीडियो किया पोस्ट, प्रशंसकों को वापसी की उम्मीद

By भाषा | Updated: November 22, 2021 12:55 IST

Open in App

लॉस एंजिलिस, 22 नवंबर (एपी)  दिग्गज गोल्फर टाइगर वुड्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से रविवार को तीन सेकेंड का एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह गोल्फ कोर्स में शॉट लगाते दिख रहे है।

उन्होंने इस वीडियो के साथ लिखा है ‘ आगे बढ़ रहा हूं।’ इस वीडियो में उन्होंने हालांकि कुछ कहा नहीं लेकिन उनके शॉट लगाने के अंदाज को देख कर प्रशंसकों की उनकी पेशेवर तौर पर वापसी की उम्मीद जाग गयी है।

वुड्स इस साल 23 फरवरी को यहां कार दुर्घटना में चोटिल हो गये थे और इस साल मई के बाद उन्होंने अपनी चोट के बारे में कुछ जानकारी नहीं दी है।

इस वीडियो में वुड्स के सामने एक टोकरी नुमा बल्टी में कई सारी गेंद पड़ी है। जिसमें से एक गेंद पर वह शॉट लगा रहे है। उनके पीछे एक लॉन्च मोनिटर रखा हुआ जिससे गेंद की दूरी और गति मापी जाती है।

वुड्स ने 27 मई को ‘गोल्फ डाइजेस्ट’ को दिये साक्षात्कार में कहा था कि उनके लिए सर्जरी से ज्यादा मुश्किल रिहैबिलिटेशन है।

वुड्स ने 2019 में जापान में जोजो चैम्पियशिप में अपना आखिरी खिताब जीता था। यह पीजीए टूर पर उनका 82वां खिताब था। उन्होंने इस जीत से सैम स्नीड के पीजीए टूर के खिताबों की रिकॉर्ड संख्या की बराबरी की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs MI Highlights: तिलक वर्मा के तूफान से MI की बड़ी जीत, गुजरात 100 पर ऑलआउट

क्रिकेटGT vs MI: तिलक का शतक और अश्विनी कुमार के 4 विकेट से मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों से हराया

क्रिकेटWatch: जसप्रीत बुमराह ने IPL 2026 में विकेटों का सूखा खत्म किया, साई सुदर्शन को पहली ही गेंद पर किया शून्य पर आउट

क्रिकेटGT vs MI: 7 छक्के, 8 चौकों के साथ तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में जड़ा आईपीएल का अपना शतक

क्रिकेटGT vs MI: तिलक वर्मा का तूफान! 45 गेंदों में 101 रन, मुंबई ने ठोके 199

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!