लाइव न्यूज़ :

महिला हॉकी की ओलंपियन निक्की प्रधान के पिता ने कहा, बढ़त के बाद हारना दुखदायी

By भाषा | Updated: August 6, 2021 21:05 IST

Open in App

खूंटी, छह अगस्त तोक्यो ओलंपिक में महिला हॉकी के सेमीफाइनल में भारतीय टीम की ब्रिटेन के हाथों पराजय से झारखंड की पहली महिला ओलंपियन निक्की प्रधान के पिता सोमा प्रधान मायूस हैं और उन्होंने कहा कि मैच में बढ़त लेने और अच्छे प्रदर्शन के बावजूद हारना बहुत दुखदायी है।

ब्रिटेन से तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में भारतीय महिला हॉकी टीम के 3 - 4 से हारने के बाद सोमा प्रधान ने ‘पीटीआई भाषा’ से कहा, ‘‘मुझे दुःख है कि भारतीय टीम बेहतर प्रदर्शन करने के बाबजूद कांस्य पदक जीतने से चूक गई।’’

उन्होंने कहा कि तीसरे क्वार्टर के बाद 3-2 की बढ़त लेने के बाबजूद भारतीय टीम का हार जाना दुखदायी और मायूस करने वाला है लेकिन यह खेल है और इसमें हार-जीत लगी रहती है।

उन्होंने कहा, ‘‘बाबजूद इसके जिस तरह के खेल का प्रदर्शन भारतीय महिलाओं ने दिखाया वह सराहनीय है और इसके लिए पूरी टीम को बधाई दी जानी चाहिए।’’

वहीं निक्की की माँ जीतन देवी ने कहा कि ओलंपिक में सेमीफाइनल मैच खेलना ही अपने आप में बहुत बड़ी बात है और अब आने वाले समय में भारत की यह टीम और बेहतर प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे अब निक्की के भारत लौटने का इंतजार है।’’

इससे पहले सिमडेगा में भारतीय महिला टीम की दूसरी खिलाड़ी सलीमा टेटे के पिता सुलक्षण टेटे ने कहा, ‘‘तोक्यो ओलिम्पिक में भारतीय महिला हॉकी टीम आज ब्रिटेन से हारकर कांस्य पदक जीतने से भले ही चूक गई हो लेकिन देश की बेटियों ने अपने जज्बे व जुनून से सबका दिल जीत लिया और साबित कर दिया कि आने वाला वक्त उनका है तथा इस हार से सबक लेकर वह और भी मजबूत बनकर उभरेंगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मेरी बेटी समेत टीम की सभी बेटियों ने पूरे देश का दिल जीत लिया।’’

सुलक्षण ने कहा, ‘‘इतनी परेशानियों में पली बढ़ी उनकी बेटी और ऐसी ही भारतीय टीम की कई बेटियों ने ब्रिटेन की टीम के छक्के छुड़ा दिये।’’

सलीमा के गांव में भी सुबह से उत्साह का माहौल था। लोग खेती-बाड़़ी का काम छोड़ सलीमा के घर मैच देखने के लिए पहुंच गए थे जहां मुख्यमंत्री के निर्देश पर स्मार्ट टीवी लगाया गया था।

भारतीय टीम के हर गोल पर गांव वाले स्थानीय भाषा में बार-बार ‘मार सलीमा मार, गोल मार’ का शोर करते रहे और अपनी टीम का उत्साह बढ़ाने का प्रयास करते रहे। टीम की हार से परिवार व गांव के लोग भी मायूस हो गए। सुलक्षण ने कहा, ‘‘मैच में हार-जीत लगी रहती है। भविष्य में टीम और बेहतर प्रदर्शन करेगी।’’

सलीमा की बहन और राष्ट्रीय स्तर की हॉकी खिलाड़ी महिमा टेटे ने कहा कि महिला टीम की हार से निराशा हुई है। उन्होंने कहा, ‘‘परंतु यह भी सच है कि महिला टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया है और मुझे अपनी बहन पर गर्व है।’’

उसने कहा कि उसका भी सपना भारत को ओलंपिक में स्वर्ण पदक दिलाना है। सलीमा की मां सुबानी टेटे ने कहा, ‘‘ भारतीय टीम की हार से दुखी हूं पर टीम को शुभकामना देती हूं कि वह भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!