लाइव न्यूज़ :

महिला शतरंज विश्व चैम्पियनशिप : भारत ने दूसरे दौर में स्पेन को हराया

By भाषा | Updated: September 28, 2021 11:39 IST

Open in App

सिटगेस (स्पेन), 28 सितंबर भारतीय टीम ने स्पेन को 2.5 . 1.5 से हराकर फिडे विश्व महिला टीम शतरंज चैम्पियनशिप में पहली जीत दर्ज की ।

पहले दौर में अजरबैजान से 2 . 2 से ड्रॉ खेलने के बाद भारतीय महिला टीम ने पूल ए में दूसरा मैच जीता । भारत की आर वैशाली ने स्पेन की सबरीना वेगा गुटिरेज को हराया ।

टीम की नंबर एक खिलाड़ी द्रोणवल्ली हरिका ने अन्ना एम के खिलाफ ड्रॉ खेला । वहीं भक्ति कुलकर्णी और मैरी अन गोम्स के मुकाबले भी ड्रॉ रहे । भक्ति ने मारिया फ्लोरिस और गोम्स ने मार्ता गार्शिया मार्टिन से ड्रॉ खेला ।

अन्य मुकाबलों में रूस ने फ्रांस को 3.5 . 0.5 से हराया जबकि आर्मेनिया ने अजरबैजान से 2.2 से ड्रॉ खेला ।

रूस 7 . 5 अंक लेकर शीर्ष पर है । आर्मेनिया दूसरे और भारत तीसरे स्थान पर है । दोनों पूल से चार चार टीमें प्लेआफ खेलेंगी । भारत का सामना अब आर्मेनिया से होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वउत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण से हड़कंप! जापान और दक्षिण कोरिया हाई अलर्ट पर, PM ताकाइची ने कसी कमर

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

विश्व"ईरान और भारत के बीच संबंध बहुत मजबूत", होर्मुज जलडमरूमध्य के पास टैंकरों पर हमले के बाद तेहरान के प्रतिनिधि ने कही ये बड़ी बात

पूजा पाठPanchang 19 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 April 2026: सफलता या निराशा? जानें आज क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!