समझदार रहाणे आस्ट्रेलिया के खिलाफ साबित होंगे अच्छे कप्तान

By भाषा | Updated: December 16, 2020 17:22 IST2020-12-16T17:22:17+5:302020-12-16T17:22:17+5:30

Wise Rahane will prove to be good captain against Australia | समझदार रहाणे आस्ट्रेलिया के खिलाफ साबित होंगे अच्छे कप्तान

समझदार रहाणे आस्ट्रेलिया के खिलाफ साबित होंगे अच्छे कप्तान

मुंबई, 16 दिसंबर चैम्पियन बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का मानना है कि अजिंक्य रहाणे काफी ‘समझदार’ हैं और आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन टेस्ट में अपनी संतुलित आक्रामकता से अच्छी कप्तानी करेंगे ।

एडीलेड में दिन रात के पहले टेस्ट के बाद विराट कोहली पितृत्व अवकाश पर स्वदेश लौट आयेंगे ।

तेंदुलकर ने रहाणे को धर्मशाला में आस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की कप्तानी करते देखा है और उन्हें अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है ।

उन्होंने यूट्यूब चैनल ‘ स्पोटर्स टुडे’ से कहा ,‘‘ यह थोड़ा अलग होगा । अजिंक्य रहाणे को मैं जानता हूं । मुझे पता है कि वह काफी समझदार और संतुलित है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ वह आक्रामक है लेकिन उसकी आक्रामकता नियंत्रित है । मैने उसके साथ जितना समय बिताया है, मैं जानता हूं कि वह काफी मेहनती है ।’’

तेंदुलकर ने कहा ,‘‘ वह किसी बात को हलके में नहीं लेता । अगर आप मेहनत करते हैं, ईमानदार हैं तो नतीजा अपने आप मिलता है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ मुझे यकीन है कि टीम की तैयारी अच्छी होगी । नतीजे पर फोकस नहीं करें बल्कि प्रक्रिया पर ध्यान दें । नतीजा खुद ब खुद मिलेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Wise Rahane will prove to be good captain against Australia

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे