लाइव न्यूज़ :

अपनी हॉकी से पूरी दुनिया को हैरान कर देंगे : पाकिस्तान जूनियर टीम के कप्तान अब्दुल

By भाषा | Updated: November 22, 2021 18:07 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 22 नवंबर पाकिस्तान जूनियर हॉकी टीम के कप्तान अब्दुल राणा ने सोमवार को कहा कि उनकी टीम आगामी विश्व कप में अपने प्रदर्शन से पूरी दुनिया को हैरान कर देगी ।

तीन बार के ओलंपिक चैम्पियन पाकिस्तान की सीनियर टीम 2016 और 2021 खेलों के लिये क्वालीफाई नहीं कर सकी थी । जूनियर टीम अब भारत में जूनियर विश्व कप खेलने आई है जो बुधवार से भुवनेश्वर में खेला जायेगा ।

अब्दुल ने आनलाइन प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ हमारी सरकार और महासंघ के सीनियर अधिकारी काफी प्रयास कर रहे हैं । हमें यकीन है कि अगले एक दो साल में पाकिस्तानी हॉकी बेहतर होगी ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ इस टूर्नामेंट में भी हमारी टीम अच्छा खेलेगी । आप पाकिस्तान हॉकी में बदलाव देखेंगे । टीम एक ईकाई की तरह खेल रही है और परिवार का माहौल है। मुझे यकीन है कि पाकिस्तान अपनी हॉकी से पूरी दुनिया को हैरान कर देगा ।’’

कोच दानिश कलीम ने भी उनके सुर में सुर मिलाया लेकिन कहा कि रोजगार के अभाव से पाकिस्तान में हॉकी का नुकसान हुआ है ।

उन्होंने कहा ,‘‘ पाकिस्तान हॉकी के पतन के कई कारण है लेकिन मैं इतना कह सकता हूं कि सीनियर और जूनियर टीमों की तैयारी शुरू हो चुकी है । शीर्ष अधिकारी काफी पेशेवर है जो टीम को तैयार कर रहे हैं और अगले तीन साल में बेहतर नतीजे आने लगेंगे ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ विभाग में उतनी नौकरियां नहीं है जिससे युवा हॉकी खेलने से कतराते हैं । यह भी हॉकी के पतन का एक कारण है लेकिन हमारी सरकार इस तरफ प्रयास कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs MI Highlights: तिलक वर्मा के तूफान से MI की बड़ी जीत, गुजरात 100 पर ऑलआउट

क्रिकेटGT vs MI: तिलक का शतक और अश्विनी कुमार के 4 विकेट से मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों से हराया

क्रिकेटWatch: जसप्रीत बुमराह ने IPL 2026 में विकेटों का सूखा खत्म किया, साई सुदर्शन को पहली ही गेंद पर किया शून्य पर आउट

क्रिकेटGT vs MI: 7 छक्के, 8 चौकों के साथ तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में जड़ा आईपीएल का अपना शतक

क्रिकेटGT vs MI: तिलक वर्मा का तूफान! 45 गेंदों में 101 रन, मुंबई ने ठोके 199

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!