लाइव न्यूज़ :

मौकों के लिये संयम रखना होगा क्योंकि टीम अच्छी फार्म में है : नीलम संजीप जेस

By भाषा | Updated: April 23, 2021 17:15 IST

Open in App

बेंगलुरू, 23 अप्रैल युवा डिफेंडर नीलम संजीप जेस को लगता है कि उन्हें तोक्यो ओलंपिक से पहले मौकों मिलने के लिये संयम बरतना होगा क्योंकि टीम इस समय अच्छा कर रही है।

यह 22 वर्षीय खिलाड़ी 10 अन्य साथी खिलाड़ियों के साथ बेंगलुरू के साइ (भारतीय खेल प्राधिकरण) केंद्र में ट्रेनिंग कर रहा है जिसमें सीनियर चिंग्लेनसाना सिंह कांगुजम, एसवी सुनील और रमनदीप सिंह भी शामिल हैं। वह उस 22 सदस्यीय टीम का हिस्सा थे जो अर्जेंटीनी दौरे से जीत दर्ज कर लौटी थी।

नीलम ने हॉकी इंडिया द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा, ‘‘मैं अर्जेंटीना टूर के दौरान और इससे पहले यूरोप टूर पर भी टीम को करीब से देख रहा था। हमने दिखा दिया कि अपने दिन हम किसी भी टीम की बराबरी कर सकते हैं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘टीम इस समय अच्छी स्थिति में है और हमें इस लय को जारी रखना होगा। सीनियर खिलाड़ी जैसे मनप्रीत भाई और रूपिंदर भाई को टीम में वापसी करते और अच्छा प्रदर्शन करते हुए देखना अच्छा था। ’’

वह टीम में स्थान हासिल करने का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘किसी भी युवा खिलाड़ी के लिये यह खेल का हिस्सा होता है। मुख्य कोच ग्राहम रीड और सीनियर खिलाड़ियों ने जो नियम तय किये हुए हैं, श्रेय उसे जाता है। वे आपको कभी भी कम अहम महसूस नहीं कराते कि आप युवा खिलाड़ी हो और आपने हाल में ज्यादा मैच नहीं खेले हैं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘मेरा ध्यान इस चीज पर लगा है कि मुझे जो भी मौके मिले, उनका सर्वश्रेष्ठ इस्तेमाल करूं, भले ही यह ट्रेनिंग में हो या पिच पर। मैंने महसूस किया कि अंतरराष्ट्रीय हॉकी में बने रहने के लिये आपको संयमित होना पड़ता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs MI Highlights: तिलक वर्मा के तूफान से MI की बड़ी जीत, गुजरात 100 पर ऑलआउट

क्रिकेटGT vs MI: तिलक का शतक और अश्विनी कुमार के 4 विकेट से मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों से हराया

क्रिकेटWatch: जसप्रीत बुमराह ने IPL 2026 में विकेटों का सूखा खत्म किया, साई सुदर्शन को पहली ही गेंद पर किया शून्य पर आउट

क्रिकेटGT vs MI: 7 छक्के, 8 चौकों के साथ तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में जड़ा आईपीएल का अपना शतक

क्रिकेटGT vs MI: तिलक वर्मा का तूफान! 45 गेंदों में 101 रन, मुंबई ने ठोके 199

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!