लाइव न्यूज़ :

'ओलंपिक के बाद इन्होंने एक भी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग नहीं लिया, ये चाहते हैं कि...', WFI अध्यक्ष ने पहलवानों पर ही लगाए कई आरोप

By अनिल शर्मा | Updated: January 19, 2023 08:53 IST

WFI अध्यक्ष ने आगे कहा कि ओलंपिक के बाद इन्होंने एक भी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग नहीं लिया और सब सरकार की स्कीमों का फायदा ले रहे हैं। जब राष्ट्रीय प्रतियोगिता की बात आती है तो इनकी तबीयत खराब हो जाती है। अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में इनकी तबीयत ठीक हो जाती है।

Open in App
ठळक मुद्देबृजभूषण शरण सिंह ने बुधवार को कहा कि मेरे खिलाफ पहलवानों के आरोपों में कोई सच्चाई नहीं हैं।ओलंपिक के बाद इन्होंने एक भी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग नहीं लियाः बृजभूषणभाजपा सांसद ने कहा, ये चाहते हैं कि हम ओलंपिक विजेता हैं, हमारा ट्रायल ना कराया जाए।

 नई दिल्लीः भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने विनेश फोगाट द्वारा लगाए गए आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि मैं हर तरह की जांच के लिए तैयार हूं। बृजभूषण ने अपनी सफाई में कहा कि ये लोग इसलिए गुस्सा हैं कि इनका ट्रायल ना कराया जाए।

भाजपा सांसद ने कहा, ये चाहते हैं कि हम ओलंपिक विजेता हैं, हमारा ट्रायल ना कराया जाए और ट्रायल कराया भी जाए तो पहले नेशनल के विजेता का ट्रायल हो फिर जो जीत कर आए उनके साथ फाइनल इनका कराया जाए। बकौल बृजभूषण- इससे इन्हें दिक्कत हो रही है वहीं गुस्सा इनका आज फूटा है।

WFI अध्यक्ष ने आगे कहा कि ओलंपिक के बाद इन्होंने एक भी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग नहीं लिया और सब सरकार की स्कीमों का फायदा ले रहे हैं। जहां तक इन खिलाड़ियों का सवाल हैं ये ओलंपिक पदक विजेता हैं। उसमें हमारा भी सहयोग है। लेकिन जब राष्ट्रीय प्रतियोगिता की बात आती है तो इनकी तबीयत खराब हो जाती है। अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में इनकी तबीयत ठीक हो जाती है।

बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि अभी फेडरेशन ने निर्णय लिया कि कोई भी विजेता हो उसे नेशनल खेलना होगा, अगर वे बीमार है तो उसका मेडिकल दें। निर्णय से सरकार को अवगत करा दिया गया था।

समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष ने कहा कि जो लोग नेशनल लड़ कर आ रहे हैं अगर हम उन्हें बाहर कर देंगे और जो नेशनल लड़ कर नहीं आ रहे हैं उन्हें कैंप में ले लेंगे तो दूसरों के साथ अन्याय होगा। ये पॉलिसी इन्हें पसंद नहीं आई।

भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने बुधवार को कहा कि मेरे खिलाफ पहलवानों के आरोपों में कोई सच्चाई नहीं, यौन उत्पीड़न का एक भी मामला साबित होने पर मैं फांसी पर चढ़ने को तैयार हूं। उन्होंने आगे कहा कि मैं डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष का पद नहीं छोड़ूंगा लेकिन मैं सीबीआई या पुलिस द्वारा जांच के लिए तैयार हूं।

 विनेश फोगाट ने बुधवार रोते हुए आरोप लगाया कि भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह कई वर्षों से महिला पहलवानों का यौन शोषण कर रहे हैं। फोगाट ने उन्हें हटाने के लिए प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के हस्तक्षेप की मांग की। विश्व चैंपियनशिप की पदक विजेता और ओलंपियन विनेश ने यह भी दावा किया कि लखनऊ में राष्ट्रीय शिविर में कई कोच ने भी महिला पहलवानों का शोषण किया है।

फोगाट के आरोपों के बाद खेल मंत्रालय ने कुश्ती महासंघ को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। महासंघ को 72 घंटों के भीतर जवाब देने का निर्देश दिया गया है। साथ ही दिल्ली महिला आयोग ने भी मामले में स्वतः संज्ञान लेते हुए खेल मंत्रालय और दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। DCW ने दिल्ली पुलिस से शिकायतों की प्रति भी मांगी है। 

टॅग्स :रेसलिंगWrestling Federation of India
Open in App

संबंधित खबरें

भारतस्टार पहलवान विनेश फोगट ने संन्यास का फैसला पलटा, 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक्स में मेडल जीतने का लक्ष्य

भारतकुश्ती भारत में सिर्फ खेल नहीं, हमारी परंपरा और संस्कृति की विरासत, भारत की प्रो रेसलिंग लीग 2026 में शानदार वापसी के लिए तैयार

भारतकौन हैं पहलवान संजीत कुंडू?, कई गोल्ड मेडल पर कब्जा, ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतना लक्ष्य

विश्वHulk Hogan dies: WWE के दिग्गज रेसलर हल्क होगन का 71 वर्ष की आयु में हृदयाघात से हुआ निधन

अन्य खेलखेल मंत्रालय ने WFI से बैन हटाया, संजय सिंह की मिली कमान

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!