लाइव न्यूज़ :

वेस्टइंडीज ने फॉलोऑन बचाया लेकिन बारिश ने श्रीलंका को बड़ी बढ़त लेने से रोका

By भाषा | Updated: November 23, 2021 17:38 IST

Open in App

गॉल, 23 नवंबर कायल मायर्स और जेसन होल्डर के बीच सातवें विकेट के लिए 63 रन की साझेदारी के बाद रहकीम कॉर्नवाल की उपयोगी पारी से वेस्टइंडीज की टीम श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में बारिश से प्रभावित तीसरे दिन मंगलवार को यहां फॉलोऑन बचाने में सफल रही।

दो मैचों की श्रृंखला के शुरुआती मुकाबले में टीम हालांकि पहली पारी में बड़े अंतर से पिछड़ने के कगार पर है। बारिश के कारण तीसरे दिन सिर्फ 38 ओवर का खेल हो सका।

श्रीलंका के  386 रन के जवाब में वेस्टइंडीज ने नौ विकेट पर 224 रन बना लिये है और टीम पहली पारी के आधार पर 162 रन पीछे है।

वेस्टइंडीज ने दिन की शुरुआत छह विकेट पर 113 रन से की। मायर्स और होल्डर ने शुरुआती घंटे में श्रीलंका को सफलता से दूर रखा।

कामचलाऊ गेंदबाज धनंजय डि सिल्वा (11 रन पर एक विकेट) की गेंद पर कप्तान दिमुथ करूणारत्ने ने कैच लपक कर मायर्स की 45 रन की पारी को खत्म किया। इसके थोड़ी देर बाद होल्डर (36) को प्रवीण जयव्रिक्रमा ने चलता कर दिया।

कॉर्नवाल लंच के बाद सुरंगा लकमल का मैच में पहला शिकार बने। उन्होंने 10वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 39 रन बनाये। उनके आउट होते ही बारिश के कारण खेल को रोकना पड़ा जो फिर शुरु नहीं हो सका।

श्रीलंका के लिए जयविक्रमा और रमेश मेंडिस ने तीन-तीन विकेट लिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs MI Highlights: तिलक वर्मा के तूफान से MI की बड़ी जीत, गुजरात 100 पर ऑलआउट

क्रिकेटGT vs MI: तिलक का शतक और अश्विनी कुमार के 4 विकेट से मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों से हराया

क्रिकेटWatch: जसप्रीत बुमराह ने IPL 2026 में विकेटों का सूखा खत्म किया, साई सुदर्शन को पहली ही गेंद पर किया शून्य पर आउट

क्रिकेटGT vs MI: 7 छक्के, 8 चौकों के साथ तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में जड़ा आईपीएल का अपना शतक

क्रिकेटGT vs MI: तिलक वर्मा का तूफान! 45 गेंदों में 101 रन, मुंबई ने ठोके 199

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!