लाइव न्यूज़ :

Cristiano Ronaldo: खेल भावना का शानदार नजारा, रोनाल्डो पर फिदा हुए फैंस, सोशल मीडिया पर कर रहे तारीफ, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 28, 2023 11:24 IST

Cristiano Ronaldo: स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने मैदान पर अपने नेक काम से इंटरनेट पर जीत हासिल की।

Open in App
ठळक मुद्देरोनाल्डो ने रेफरी को पेनल्टी देने से मना कर दिया। सोशल मीडिया पर प्रशंसक स्तब्ध रह गए।रोनाल्डो मैच के शुरुआत में ही बॉक्स के अंदर गिर गये और रेफरी ने तुरंत ही पेनल्टी प्रदान कर दी।

Cristiano Ronaldo: स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने दिल जीत लिया। करोड़ों फैंस सोशल मीडिया पर वीडियो डाल कर तारीफ कर रहे हैं। गोल करने में आगे रोनाल्डो ने शानदार खेल भावना का प्रदर्शन किया। इंटरनेट पर ट्रेंड करने लगे। रोनाल्डो ने सोमवार को मैदान पर अपने नेक काम से इंटरनेट पर जीत हासिल की।

एशियाई चैंपियंस लीग में पर्सेपोलिस के खिलाफ अपनी टीम अल-नासर के साथ रोनाल्डो ने रेफरी को पेनल्टी देने से मना कर दिया। सोशल मीडिया पर प्रशंसक स्तब्ध रह गए। पुर्तगाली फुटबॉलर पेनल्टी बॉक्स में गिर गया, जिसके बाद रेफरी ने ऊदी अरब क्लब को पेनल्टी दे दी। लेकिन रोनाल्डो तुरंत अधिकारी के पास गए और फैसला बदलने के लिए कहा।

अल नासर के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने सोमवार को यहां खेल भावना का शानदार नजारा पेश करते हुए ईरान के पर्सेपोलिस क्लब के खिलाफ एशियाई चैम्पियंस लीग (एसीएल) के गोलरहित ड्रा मुकाबले में खुद को मिले पेनल्टी मौके को रद्द करने में मदद की। रोनाल्डो मैच के शुरुआत में ही बॉक्स के अंदर गिर गये और रेफरी ने तुरंत ही पेनल्टी प्रदान कर दी।

लेकिन रोनाल्डो ईमानदारी दिखाते हुए इस पेनल्टी का विरोध कर रहे पर्सेपोलिस के खिलाड़ियों के साथ शामिल हो गये। फिर रैफरी मा निंग ने पिच के पास लगे मॉनिटर पर इसकी जांच की और अपने फैसले को पलट दिया। अल नासर के डिफेंडर अली लाजिमी को मैच के 17 मिनट के अंदर ही लाल कार्ड दिखा दिया गया जिससे टीम 10 खिलाड़ियों के साथ मैदान पर थी।

अल नासर ग्रुप ई विजेता के तौर पर पहले ही नॉकआउट के लिए क्वालीफाई कर चुका है। इसी ग्रुप में कतर के अल दुहेल ने ताजिकिस्तान के इस्तिकलोल को 2-0 से हराकर पहली जीत हासिल की जिसमें कीनिया के स्ट्राइकर माइकल ओलुंगा ने दोनों गोल दागे। ग्रुप सी में सऊदी अरब चैम्पियन अल इतिहाद ने उज्बेकिस्तान के एजीएमके को 2-1 से हराकर नॉकआउट चरण में क्वालीफाई किया। 

टॅग्स :फीफाक्रिस्टियानो रोनाल्डोसऊदी अरब
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVideo: सऊदी और मिस्र के विदेश मंत्रियों का स्वागत करते समय पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार रेड कार्पेट पर गिरे धड़ाम

ज़रा हटकेEid-ul-Fitr 2026: 'सऊदी अरब कनेक्शन'?, नालंदा के कई गांवों में आज ही ईद, एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी?

विश्वकर्ज के लिए सिर झुकाना पड़ा, आत्मसम्मान से समझौता?, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा- मैं कैसे बताऊं मित्र देशों से ऋण के लिए किस तरह अनुरोध किया?

विश्वसऊदी अरब ने कड़े शरिया नियम लागू किए, सार्वजनिक स्थानों पर अल्लाह के नामों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया, जानिए

विश्वसऊदी अरब ने यमन में खींची लक्ष्मण रेखा, UAE समर्थित सेनाओं को 24 घंटे में इलाका छोड़ने की दी चेतावनी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!