लाइव न्यूज़ :

जितना सोचा था, उतना आसान मैच नहीं रहा : रोहित

By भाषा | Updated: November 17, 2021 23:20 IST

Open in App

जयपुर, 17 नवंबर न्यूजीलैंड को पहले टी20 मैच में पांच विकेट से हराने के बावजूद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि यह जीत उतनी आसान नहीं रही, जितनी सोची थी और उनके खिलाड़ियों के लिये यह अच्छा सबक रहा ।

भारत ने जीत के लिये 165 रन का लक्ष्य दो गेंद बाकी रहते पांच विकेट खोकर हासिल किया।

रोहित ने मैच के बाद कहा ,‘‘ हमने जितना सोचा था, यह उतना आसान नहीं रहा । इससे खिलाड़ियों को सबक मिला कि क्या करना चाहिये और हर समय पावर हिटिंग काम नहीं आती । ’’

उन्होंने कहा ,‘‘ एक कप्तान के तौर पर मैं खुश हूं कि हम जीत गए । कुछ खिलाड़ियों की कमी खली लेकिन दूसरे खिलाड़ियों को अपनी क्षमता दिखाने का मौका मिला । गेंदबाजों की तारीफ करनी होगी जिन्होंने न्यूजीलैंड को 180 के पास जाने से रोक दिया जो एक समय मुमकिन लग रहा था ।’’

वहीं न्यूजीलैंड के कप्तान टिम साउदी ने कहा कि उनके बल्लेबाज पर्याप्त रन नहीं बना सके ।

उन्होंने कहा ,‘‘ मार्क चैपमैन ने उम्दा बल्लेबाजी की लेकिन हम पर्याप्त रन नहीं बना सके । गेंदबाजों ने शुरूआत अपेक्षित नहीं रहने के बावजूद वापसी की और मैच को अंतिम ओवर तक ले गए जो सकारात्मक बात है । पिछले कुछ मैचों में हमारा प्रदर्शन फील्डिंग में शानदार रहा है जो आज दोहरा नहीं सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs MI Highlights: तिलक वर्मा के तूफान से MI की बड़ी जीत, गुजरात 100 पर ऑलआउट

क्रिकेटGT vs MI: तिलक का शतक और अश्विनी कुमार के 4 विकेट से मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों से हराया

क्रिकेटWatch: जसप्रीत बुमराह ने IPL 2026 में विकेटों का सूखा खत्म किया, साई सुदर्शन को पहली ही गेंद पर किया शून्य पर आउट

क्रिकेटGT vs MI: 7 छक्के, 8 चौकों के साथ तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में जड़ा आईपीएल का अपना शतक

क्रिकेटGT vs MI: तिलक वर्मा का तूफान! 45 गेंदों में 101 रन, मुंबई ने ठोके 199

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!