लाइव न्यूज़ :

वार्नर ने कहा, अगले सप्ताह मैदान पर वापसी करूंगा

By भाषा | Updated: February 23, 2021 13:10 IST

Open in App

सिडनी, 23 फरवरी आस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर का मानना है कि उन्हें ग्रोइन की चोट से पूरी तरह से उबरने में कम से कम छह से नौ महीने का समय लगेगा लेकिन वह अगले सप्ताह न्यू साउथ वेल्स की तरफ से मैदान पर वापसी करेंगे।

यह 34 वर्षीय बल्लेबाज भारत के खिलाफ नवंबर में दूसरे एकदिवसीय मैच के दौरान चोटिल हो गया था। वह कैनबरा में तीसरे वनडे और फिर तीन मैचों की टी20 श्रृंखला व पहले दो टेस्ट मैचों में नहीं खेल पाया था।

वार्नर ने भारत के खिलाफ सिडनी और ब्रिस्बेन टेस्ट में वापसी की लेकिन वह शत प्रतिशत फिट नहीं थे। उन्होंने पांच, 13, एक और 48 रन का स्कोर बनाया।

वार्नर ने मंगलवार को ट्वीट किया, ‘‘मैंने कल रात कमेंट्री करते हुए जो टिप्पणी की थी उसे स्पष्ट करना चाहता हूं। मेरी ग्रोइन का उपचार अभी चलता रहेगा और मुझे कम से कम छह से नौ महीने तक दर्द सहना होगा। मैं चार मार्च 2021 को न्यू साउथ वेल्स की तरफ से वापसी कर रहा हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs MI Highlights: तिलक वर्मा के तूफान से MI की बड़ी जीत, गुजरात 100 पर ऑलआउट

क्रिकेटGT vs MI: तिलक का शतक और अश्विनी कुमार के 4 विकेट से मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों से हराया

क्रिकेटWatch: जसप्रीत बुमराह ने IPL 2026 में विकेटों का सूखा खत्म किया, साई सुदर्शन को पहली ही गेंद पर किया शून्य पर आउट

क्रिकेटGT vs MI: 7 छक्के, 8 चौकों के साथ तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में जड़ा आईपीएल का अपना शतक

क्रिकेटGT vs MI: तिलक वर्मा का तूफान! 45 गेंदों में 101 रन, मुंबई ने ठोके 199

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!