लाइव न्यूज़ :

युवाओं को मौका देने के लिये वॉर्नर को बाहर किया : बेलिस

By भाषा | Updated: September 28, 2021 10:57 IST

Open in App

दुबई, 28 सितंबर सनराइजर्स हैदराबाद के मुख्य कोच ट्रेवर बेलिस ने कहा कि राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल के मैच में युवाओं को मौका देने के लिये खराब फॉर्म से जूझ रहे डेविड वॉर्नर को बाहर रखा गया । सनराइजर्स प्लेआफ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुका है ।

सनराइजर्स ने रॉयल्स को सात विकेट से हराया जिसमें सलामी बल्लेबाज जैसन रॉय और कप्तान केन विलियमसन ने अर्धशतक जमाये ।

बेलिस ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ हम अगले दौर में नहीं जा सके तो हमने यह फैसला किया कि युवाओं को मौके दिये जाये ताकि उन्हें अनुभव मिल सके ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ टीम में कई युवा खिलाड़ी है जो खेलने मैदान पर नहीं गए जिन्हें मौका दिये जाने की जरूरत है । आगे के मैचों में भी यह सिलसिला जारी रहेगा ।’’

कोच ने कहा ,‘‘ डेव (वॉर्नर) ने होटल में मैच देखा और टीम की हौसलाअफजाई की । हम सभी साथ साथ है ।’’

यह पूछने पर कि क्या सनराइजर्स के साथ वॉर्नर के दिन पूरे हो गए , बेलिस ने कहा ,‘‘ इस पर कोई बात नहीं की गई है । वॉर्नर ने इतने साल टीम को काफी कुछ दिया है और सभी उनका सम्मान करते हैं । मुझे यकीन है कि वह आईपीएल में और रन बनायेगा ।’’

सनराइजर्स का सामना अब 30 सितंबर को चेन्नई सुपर किंग्स से होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

बॉलीवुड चुस्कीखुशखबरी! दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां, एक्ट्रेस ने पति रणवीर के साथ बेहद प्यारे अंदाज में दी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर

भारतलाल आतंक का ऐसे हुआ अंत

विश्वट्रंप सरकार को मुनीर से खतरा! ईरान के हितों को बढ़ावा देने का बड़ा आरोप; अमेरिकी रिपोर्ट का दावा

भारतNoida Labour Protest: नोएडा में हिंसक विरोध प्रदर्शन का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, यूपी STF ने तमिलनाडु से दबोचा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!