लाइव न्यूज़ :

सौ प्रतिशत फिट नहीं होने पर भी सिडनी में खेल सकते हैं वॉर्नर : मैकडोनाल्ड

By भाषा | Updated: December 31, 2020 12:46 IST

Open in App

मेलबर्न, 31 दिसंबर आस्ट्रेलिया के सहायक कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने गुरूवार को कहा कि भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट में डेविड वॉर्नर सौ फीसदी फिट नहीं होने पर भी खेल सकते हैं ।

तीसरा टेस्ट सिडनी में 7 से 11 जनवरी के बीच खेला जायेगा ।

ग्रोइन की चोट से उबर रहे वॉर्नर की गैर मौजूदगी में आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी पहले दो मैचों में कमजोर नजर आई ।

मैकडोनाल्ड ने वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ यही एकमात्र विकल्प है । हो सकता है कि वह सौ प्रतिशत फिट नहीं हो क्योंकि चोट से लौट रहा है । जब तक वह मैदान पर नहीं उतरता , पता नहीं चलेगा । अगर वह 90 . 95 प्रतिशत भी फिट है और मैदान पर जाकर खेल सकता है तो खेलेगा । कोच उससे इस बारे में जरूर बात करेंगे ।’’

मेलबर्न टेस्ट में मिली हार के बाद वॉर्नर और विल पुकोवस्की को टीम में शामिल किया गया है ।

मैकडोनाल्ड ने कहा ,‘‘ वॉर्नर को पूरी उम्मीद है कि वह खेलेगा । यह हमारे लिये अच्छी खबर है । वह वापसी को लेकर रोमांचित है और हम भी । सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में रहते हुए चोटिल होने से खराब कुछ नहीं , जैसा उसके साथ हुआ ।’’

वहीं उभरते सितारे पुकोवस्की को अभ्यास मैच के दौरान चोट लगी थी ।

मैकडोनाल्ड ने कहा ,‘‘ उसके सारे जरूरी टेस्ट होंगे जिसके बाद ही वह चयन के लिये उपलब्ध होगा । बल्लेबाजी में गहराई जरूरी है जो उनके आने से मिलेगी ।’’

स्टीव स्मिथ के खराब फॉर्म के बारे में उन्होंने कहा ,‘‘ मैं इतनी जल्दी कोई आकलन नहीं करना चाहूंगा । उसने नेट्स पर उम्दा बल्लेबाजी की ।’’

यह पूछने पर कि क्या बायो बबल में रहने का उन पर असर पड़ रहा है, उन्होंने कहा ,‘‘ नहीं । हमने यूएई में राजस्थान रॉयल्स के लिये आईपीएल में साथ काम किया लेकिन उसका स्मिथ के फॉर्म से कोई सरोकार नहीं है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ आम तौर पर क्रिसमस के समय सभी परिवार के साथ रहना चाहते हैं । जस्टिन (लैंगर) ने इस पर बात भी की । कुछ खिलाड़ियों और स्टाफ को क्रिसमस के समय परिवार से दूर रहना पड़ा जो आदर्श स्थिति नहीं थी ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ऐसे में वापसी करना मुश्किल होता है । दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी ऐसा कर पाते हैं । स्मिथ सिडनी में वापसी करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीखुशखबरी! दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां, एक्ट्रेस ने पति रणवीर के साथ बेहद प्यारे अंदाज में दी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर

भारतलाल आतंक का ऐसे हुआ अंत

विश्वट्रंप सरकार को मुनीर से खतरा! ईरान के हितों को बढ़ावा देने का बड़ा आरोप; अमेरिकी रिपोर्ट का दावा

भारतNoida Labour Protest: नोएडा में हिंसक विरोध प्रदर्शन का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, यूपी STF ने तमिलनाडु से दबोचा

विश्वउत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण से हड़कंप! जापान और दक्षिण कोरिया हाई अलर्ट पर, PM ताकाइची ने कसी कमर

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!