लाइव न्यूज़ :

यूएई में आईपीएल 2020 के प्रदर्शन को दोहराना चाहता हूं : नोर्जे

By भाषा | Updated: September 17, 2021 18:27 IST

Open in App

दुबई, 17 सितंबर दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिच नोर्जे रविवार से यहां बहाल हो रही इंडियन प्रीमियर लीग में पिछले 2020 चरण के प्रदर्शन को दोहराकर दिल्ली कैपिटल्स को पहला खिताब दिलाने में मदद करना चाहते हैं।

नोर्जे पिछले आईपीएल चरण में पहली बार टी20 लीग में खेले थे और उन्होंने 16 मैचों में 22 विकेट चटकाकर दिल्ली कैपिटल्स को अपने पहले फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की थी। फाइनल में टीम मुंबई इंडियंस से हार गयी थी।

दिल्ली कैपिटल्स की टीम अब 22 सितंबर को सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी।

फ्रेंचाइजी द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार नोर्जे ने कहा, ‘‘यहीं पर मेरे लिये आईपीएल में अच्छे प्रदर्शन की शुरुआत हुई थी लेकिन इस सत्र में मैं एक बार में एक ही मैच पर ध्यान लगाऊंगा। आईपीएल के बाद भी काफी टूर्नामेंट खेलने हैं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमें यह याद रखने की कोशिश करनी होगी कि हमने यहां पिछली बार क्या किया था और फिर से उसी को लागू करने की कोशिश करेंगे। उम्मीद है कि हम पिछली बार के प्रदर्शन का दोहराव करेंगे। ’’

इस 27 साल के तेज गेंदबाज ने कहा कि आईपीएल 2021 का दूसरा हाफ सत्र के पहले हाफ से पूरी तरह से अलग होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘जो चीज एक जगह (भारत में) कारगर रही थी, वो दूसरी जगह (संयुक्त अरब अमीरात में) काम नहीं करेगी इसलिये हमें एक एक मैच पर ध्यान लगाना होगा। यूएई में आगामी मैच सत्र के शुरू में हुए मुकाबलों से पूरी तरह से अलग होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

क्राइम अलर्टTCS Nashik: आईटी कंपनी कार्यालय में यौन उत्पीड़न और "जबरन धर्मांतरण"?, केंद्रीय मंत्री संजय कुमार ने तेलंगाना डीजीपी से कहा- बैठक बुलाए और...

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः पिछले 8 मैच आंकड़े, RCB 6 और MI 2 मैच जीते?, आईपीएल में 200 से अधिक रनों का बचाव करते हुए सबसे अधिक जीत

पूजा पाठPanchang 13 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 13 April 2026: आज मिथुन राशिवालों को मिल सकती है बड़ी कामयाबी, जानें सभी राशियों भविष्य

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!