लाइव न्यूज़ :

चीन की लापता टेनिस स्टार पेंग का वीडियो आनलाइन पोस्ट किया गया

By भाषा | Updated: November 21, 2021 10:54 IST

Open in App

बीजिंग, 21 नवंबर (एपी) चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के अखबार के संपादक ने एक वीडियो ऑनलाइन पोस्ट किया है और उन्होंने कहा कि इसमें लापता टेनिस स्टार पेंग शुआई रविवार को एक मैच देख रही हैं।

इससे सत्तारूढ़ पार्टी ने विदेश में चीन की इस शीर्ष टेनिस खिलाड़ी को लेकर पैदा हुए डर को दूर करने की कोशिश की जिन्होंने एक वरिष्ठ नेता पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था।

‘ग्लोबल टाइम्स’ के संपादक हु जिन ने ट्विटर पर यह वीडियो पोस्ट की है जिसे चीन में ज्यादातर इंटरनेट यूजर्स नहीं देख सकते।

इस वीडियो में दिख रहा है कि पेंग पांच अन्य लोगों के साथ खड़ी हैं, जिस पर हु जिन ने कहा कि यह बीजिंग में एक युवा चैम्पियनशिप है। इससे पहले शनिवार को शु जिन ने ट्विटर पर बयान दिया गया था कि पेंग जल्द ही सार्वजिनक रूप से दिखायी देंगी।

पेंग के गायब होने और उनके संबंधित सूचना के जवाब में सरकार की चुप्पी से फरवरी में बीजिंग में होने वाले शीतकालीन खेलों के बहिष्कार की बातें हो रही हैं जो कम्युनिस्ट पार्टी के लिये एक प्रतिष्ठित टूर्नामेंट है।

महिलाओं के पेशेवर टूर ने भी चीन से टूर्नामेंट छीनने की धमकी दी है अगर वह पूर्व नंबर एक युगल खिलाड़ी के सुरक्षित होने का आश्वासन नहीं देता।

चीन में पेंग के बारे में चर्चा को वेबसाइट से डिलीट कर दिया गया है। शुक्रवार को एक सरकारी प्रवक्ता ने कहा था कि उन्हें पेंग के लापता होने के बारे में कुछ नहीं पता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs MI Highlights: तिलक वर्मा के तूफान से MI की बड़ी जीत, गुजरात 100 पर ऑलआउट

क्रिकेटGT vs MI: तिलक का शतक और अश्विनी कुमार के 4 विकेट से मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों से हराया

क्रिकेटWatch: जसप्रीत बुमराह ने IPL 2026 में विकेटों का सूखा खत्म किया, साई सुदर्शन को पहली ही गेंद पर किया शून्य पर आउट

क्रिकेटGT vs MI: 7 छक्के, 8 चौकों के साथ तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में जड़ा आईपीएल का अपना शतक

क्रिकेटGT vs MI: तिलक वर्मा का तूफान! 45 गेंदों में 101 रन, मुंबई ने ठोके 199

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!