लाइव न्यूज़ :

वीनस और मरे को विंबलडन में वाइल्ड कार्ड, इनामी राशि में कटौती

By भाषा | Updated: June 16, 2021 21:35 IST

Open in App

लंदन, 16 जून (एपी) पूर्व विंबलडन चैंपियनों वीनस विलियम्स और एंडी मरे को दो हफ्ते से कम में शुरू होने वाले इस ग्रैंडस्लैम टेनिस टूर्नामेंट के लिए वाइल्ड कार्ड दिया जाएगा।

आल इंग्लैंड क्लब ने बुधवार को घोषणा की कि पुरुष और महिला वर्ग के प्रत्येक एकल विजेता को इस बार 24 लाख डॉलर की राशि मिलेगी जिसमें 2019 की तुलना में लगभग 28 प्रतिशत की कटौती की गई है। कुल इनामी राशि में हालांकि 5.2 प्रतिशत की कटौती हुई है।

आयोजकों ने अगले महीने सेंटर कोर्ट पर पुरुष और महिला वर्ग के फाइनल के दौरान पूरी क्षमता यानी 15,000 दर्शकों को स्टेडियम में लाने की योजना पेश की। पिछले साल कोरोना वायरस महामारी के कारण इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट को रद्द कर दिया गया था।

टूर्नामेंट इस साल 28 जून से खेला जाएगा।

पांच बार की चैंपियन वीनस 2017 में यहां उप विजेता रही थी। गुरुवार को 41 बरस की होने वाली वीनस शीर्ष 100 से बाहर हो चुकी हैं। उन्होंने 2000, 2001, 2005, 2007 और 2008 में यहां खिताब जीता।

चौंतीस साल के मरे दो बार के विंबलडन चैंपियन हैं। दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी मरे की विश्व रैंकिंग अभी 124 है। उन्होंने 2013 और 2016 में खिताब जीते।

स्पेन के किशोर कार्लोस अल्कारेज को भी वाइल्ड कार्ड दिया गया है।

इस बाद कुल इनामी राशि चार करोड़ 95 लाख डॉलर होगी जो 2019 में पांच करोड़ 21 लाख डॉलर थी।

पुरुष और महिला एकल विजेताओं को पिछली बार 33 लाख डॉलर मिले थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!