लाइव न्यूज़ :

Valentine’s Day: विराट कोहली, धवन, रैना से लेकर साइना नेहवाल तक, खिलाड़ियों ने वैलेंटाइंस डे पर यूं शेयर किए खास संदेश

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: February 14, 2019 18:10 IST

Valentine’s Day: वैलेंटाइंस डे के अवसर पर भारतीय कप्तान विराट कोहली से लेकर शिखर धवन, रैना, क्रुणाल पंड्या और साइना नेहवाल ने शेयर किए ये खास संदेश

Open in App

वैलेंटाइंस डे (Valentine's Day) का दिन, यानी कि 14 फरवरी को पूरी दुनिया में प्रेम दिवस के रूप में मनाया जाता है। वैलेंटाइंस डे की खुमारी  भारतीय खिलाड़ियों पर भी छाई रही। 

इस अवसर पर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली, स्टार बल्लेबाज शिखर धवन, सुरेश रैना, हिटमैट के नाम से मशहूर रोहित शर्मा से लेकर स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल तक ने सोशल मीडिया पर अपने वैलेंटाइंस के नाम खास संदेश शेयर किए।

विराट कोहली ने अपनी पत्नी और बॉलीवुड ऐक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए ट्वीट किया और लिखा, 'पिछली रात मेरे वैलेंटाइन के साथ'  

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज शिखर धवन ने अपनी पत्नी आयशा के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'तुम्हारे लिए मेरा प्यार मेरे दिल में शोले भड़का देता है और मेरी जिंदगी का हर दिन बेहद खास बना देता है।'  #happyvalentinesday न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय टीम की कप्तानी करने वाले रोहित शर्मा ने एक खास संदेश शेयर किया और लिखा, 'हम सबसे ज्यादा जिंदा तब होते हैं, जब हम प्यार में होते हैं।' #HappyValentinesDay इनके अलावा सुरेश रैना, मंयक अग्रवाल, क्रुणाल पंड्या, साइना नेहवाल और साक्षी मलिक जैसे स्टार खिलाड़ियों ने भी वैलेंटाइंस डे के मौके पर शानदार मैसेज शेयर किए।

रियो ओलंपिक में महिला रेसलिंग में 58 किलोग्राम कैटिगरी में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली पहलवान साक्षी मलिक ने वैलेंटाइंस डे के अवसर पर अपने पति के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, मेरे क्यूटेस्ट पति को हैपी वैलेंटाइंस डे।'

टॅग्स :वैलेंटाइन डेविराट कोहलीशिखर धवनसुरेश रैनाक्रुणाल पंड्यासाक्षी मलिकसाइना नेहवालमयंक अग्रवाल
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK Tickets 2026: आज से बुकिंग LIVE! फ्री मेट्रो और एंट्री के नए रूल्स

क्रिकेटहर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु खिलाड़ी को अपनी भूमिका पता?, कृणाल पंड्या ने कहा- टीम में पिछले साल की तुलना में ठहराव

क्रिकेट2 रन से आगे निकले हिटमैन रोहित शर्मा?, आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी?

क्रिकेट4027 रन से साथ नंबर-1?, आईपीएल में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे अधिक बल्ले से योगदान?, देखिए टॉप-5 खिलाड़ी की सूची

क्रिकेटRCB Vs SRH: 38 गेंद, 69 नाबाद रन, 5 चौके और 5 छक्के?, विराट कोहली बोले-मैदान पर वापस आना अच्छा, स्ट्राइक पर वापस आने दो और बीच-बीच में चौके लगाओ?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!