लाइव न्यूज़ :

वला का अर्धशतक, ओमान को मिला 130 रन का लक्ष्य

By भाषा | Updated: October 17, 2021 17:53 IST

Open in App

अल अमेरात, 17 अक्टूबर ओमान ने घरेलू परिस्थितियों का पूरा फायदा उठाते हुए रविवार को यहां आईसीसी पुरूष टी20 विश्व कप के ग्रुप बी के पहले मैच में अच्छी शुरूआत की लेकिन पापुआ न्यू गिनी कप्तान असद वला की 56 रन की अर्धशतकीय पारी की मदद से नौ विकेट पर 129 रन का स्कोर बनाने में सफल रही।

ओमान के कप्तान जीशान मकसूद ने अपनी स्पिन से कमाल करते हुए चार ओवर में 20 रन देकर चार विकेट झटके जिसमें एक ही ओवर में तीन खिलाड़ियों को पवेलियन भेजना भी शामिल रहा। बिलाल खान और कलीमुल्लाह ने गेंदबाजी से शानदार शुरूआत कराकर दो दो विकेट चटकाये।

पापुआ न्यू गिनी (पीएनजी) के लिये वला की पारी (43 गेंद में चार चौके और तीन छक्के) के अलावा केवल दो अन्य खिलाड़ी ही दहाई का स्कोर बना सके। चार्ल्स अमिनी ने 37 और सेसे बाऊ ने 13 रन का योगदान दिया।

पीएनजी की शुरूआत काफी खराब रही जिसने 11 गेंद में एक भी रन जोड़े बिना दोनों सलामी बल्लेबाज टोनी उरा और लेगा सियाका के विकेट गंवा दिये थे।

बिलाल खान ने पारी का पहला ओवर मेडन डालकर एक विकेट झटका।

दूसरे ओवर में कलीमुल्लाह ने पीएनजी को दूसरा झटका दिया और अंतिम गेंद पर एक रन लेकर पीएनजी ने पारी का पहला रन बनाया।

फिर कप्तान वला और अमिनी (26 गेंद, चार चौके और एक छक्का) ने संभलकर खेलते हुए छठे ओवर में सबसे ज्यादा 14 रन जुटाकर पॉवरप्ले में दो विकेट पर 40 रन बनाने में मदद की।

दोनों मिलकर अपनी टीम को सम्मानजनक स्कोर की ओर बढ़ा रहे थे, पर दोनों के आउट होने के बाद उनकी यह उम्मीद पूरी नहीं हो सकी।

मोहम्मद नदीम ने 12वें ओवर में शानदार क्षेत्ररक्षण का नमूना पेश किया और अमिनी को रन आउट कर दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिये 60 गेंद में 81 रन की साझेदारी का अंत किया।

वला ने अगले ओवर में मकसूद पर लगातार एक चौका और एक छक्का जड़कर अपना अर्धशतक पूरा किया।

वला अपनी टीम को अच्छे स्कोर तक ले जा रहे थे कि 15वें ओवर में कलीमुल्लाह ने उनका विकेट झटक लिया। जतिंदर सिंह ने लांग आन से भागते हुए यह कैच लपका। इस तरह वला की 43 गेंद की पारी समाप्त हुई।

सेसे बाऊ (13) ने कलीमुल्लाह की अंतिम दो गेंद पर दो चौके लगाकर 10 रन जोड़े।

ओमान के कप्तान जीशान मकसूद ने फिर 16वें ओवर में तीन विकेट झटककर अपनी टीम को वापसी करायी। उन्होंने अपने इस दूसरे ही ओवर में नोरमान वनुआ, सेसे बाऊ और किपलिन डोरिगा को आउट किया। उन्होंने अपना चौथा विकेट डेमियन रावू को आउट कर लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व"ईरान और भारत के बीच संबंध बहुत मजबूत", होर्मुज जलडमरूमध्य के पास टैंकरों पर हमले के बाद तेहरान के प्रतिनिधि ने कही ये बड़ी बात

पूजा पाठPanchang 19 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 April 2026: सफलता या निराशा? जानें आज क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: आखा तीज पर भूलकर भी न करें ये काम, वरना रूठ जाएंगी मां लक्ष्मी; जानें क्या करें और क्या न करें?

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!