लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रमंडल खेलों में दर्शक के रूप में हिस्सा लेंगे उसैन बोल्ट, देखेंगे 100 मीटर रेस का फाइनल

By भाषा | Updated: March 19, 2018 16:03 IST

फर्राटा के बादशाह उसेन बोल्ट अगले महीने ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में दर्शक के रूप में हिस्सा लेंगे।

Open in App

सिडनी, 19 मार्च। फर्राटा के बादशाह उसेन बोल्ट अगले महीने ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में दर्शक के रूप में हिस्सा लेंगे और इस दौरान 100 मीटर का फाइनल देखेंगे। पूर्व विश्व चैंपियन योहान ब्लैक ने यह खुलासा किया।

इकतीस वर्षीय बोल्ट ने पिछले साल अगस्त में लंदन में विश्व चैंपियनशिप के बाद संन्यास ले लिया था। उनका झुकाव अब फुटबाल की तरफ है तथा उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों की विकेटों के बीच दौड़ में सुधार लाने के लिये भी काम किया। 

ब्लैक चार से 15 अप्रैल के बीच होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के लिए सिडनी पहुंच गए हैं और उन्होंने कहा कि आठ बार का ओलंपिक चैंपियन तथा 100 मीटर और 200 मीटर का विश्व रिकार्ड धारक 100 मीटर का फाइनल देखने के लिए आएगा। 

उन्होंने कहा कि मेरी रवानगी से पहले वह (बोल्ट) ट्रैक पर था। उन्होंने मुझसे कहा कि जब मैं ऑस्ट्रेलिया आऊंगा और अगर तुम नहीं जीते तो परेशानी होगी।

ब्लैक ने कहा कि मेरे पास राष्ट्रमंडल खेलों का पदक नहीं है। मेरे लिए यह जीतना महत्वपूर्ण है। उसैन बोल्ट ने हमारे लिए जो विरासत छोड़ी है हम उसे आगे बढ़ाना चाहते हैं।

खेल जगत की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।

टॅग्स :कॉमनवेल्थ गेम्सउसेन बोल्ट
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलराष्ट्रमंडल खेल 2030 : भारत की नई उड़ान!

अन्य खेलभारत करेगा 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी, अहमदाबाद में होगा आयोजन

भारतCommonwealth Games: राष्ट्रमंडल खेल 2030 अहमदाबाद में? IOA ने मेजबानी के लिए भारत की बोली को औपचारिक रूप से मंजूरी दी

अन्य खेलCommonwealth Games 2026: भारत को लगा बड़ा झटका, हॉकी, क्रिकेट, बैडमिंटन सहित कई प्रमुख खेल ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों से बाहर

क्रिकेटusain bolt ICC T20 World Cup 2024: क्रिकेट देखकर बड़ा हुआ, पिता रहे शौकीन और आज भी हैं, मेरे खून में, बोल्ट ने कहा- मेरे खून में, टी20 मुझे पसंद, दूत बनकर खुश...

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!