लाइव न्यूज़ :

डोपिंग परीक्षण के कारण दो धावक कीनिया की ओलंपिक टीम से बाहर

By भाषा | Updated: July 15, 2021 17:03 IST

Open in App

नैरोबी, 15 जुलाई (एपी) कीनिया को तोक्यो ओलंपिक खेलों की शुरुआत से एक हफ्ते पहले दो धावकों को ओलंपिक टीम से बाहर करने को बाध्य होना पड़ा क्योंकि उन्होंने प्रतियोगिता के इतर जरूरी संख्या में डोपिंग परीक्षण नहीं कराए थे। एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

इन दो धावकों के बाहर होने से 1500 मीटर विश्व चैंपियन टिमोथी चेरुइयोत को अंतिम मिनट में टीम में जगह मिली।

कीनिया ने साथ ही अभी फैसला नहीं किया है कि स्टीपलचेज विश्व और ओलंपिक चैंपियन कोंसेसलस किप्रुतो को टीम में शामिल करके तोक्यो में अपना खिताब बचाने का मौका मिलेगा या नहीं।

किप्रुतो पिछले महीने राष्ट्रीय ट्रायल के दौरान दो लैप के बाद बाहर हो गए थे और लय में नहीं है। उनके खिलाफ पिछले साल कीनिया में बलात्कार का आपराधिक मामला दर्ज किया गया और वह अभी जमानत पर हैं।

कीनिया की टीम के अधिकारी बैठक में किप्रुतो को टीम में शामिल करने का फैसला करेंगे।

टीम से बाहर होने वाले दो खिलाड़ी 18 साल कमर इतियांग और 400 मीटर बाधा दौड़ के धावक मोइतालेल एमपोके नादोकिला हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

क्राइम अलर्टTCS Nashik: आईटी कंपनी कार्यालय में यौन उत्पीड़न और "जबरन धर्मांतरण"?, केंद्रीय मंत्री संजय कुमार ने तेलंगाना डीजीपी से कहा- बैठक बुलाए और...

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः पिछले 8 मैच आंकड़े, RCB 6 और MI 2 मैच जीते?, आईपीएल में 200 से अधिक रनों का बचाव करते हुए सबसे अधिक जीत

पूजा पाठPanchang 13 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 13 April 2026: आज मिथुन राशिवालों को मिल सकती है बड़ी कामयाबी, जानें सभी राशियों भविष्य

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!