नाओचा सिंह के दो गोल से सुदेवा ने चेन्नई सिटी को 4-0 से हराया

By भाषा | Updated: February 3, 2021 17:13 IST2021-02-03T17:13:51+5:302021-02-03T17:13:51+5:30

Two goals from Naocha Singh saw Sudeva beat Chennai City 4–0 | नाओचा सिंह के दो गोल से सुदेवा ने चेन्नई सिटी को 4-0 से हराया

नाओचा सिंह के दो गोल से सुदेवा ने चेन्नई सिटी को 4-0 से हराया

कोलकाता, तीन फरवरी सुदेवा दिल्ली एफसी ने आई लीग फुटबॉल प्रतियोगिता में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए बुधवार को यहां पूर्व चैम्पियन चेन्नई सिटी एफसी को 4-0 से रौंद दिया और दूसरी जीत दर्ज की।

इस सत्र में पदार्पण कर रहे दिल्ली के इस क्लब के छह मैचों में आठ अंक हो गये हैं जिससे वह लीग तालिका में शीर्ष हाफ में पहुंच गयी है।

नाओचा सिंह ने मैच के पहले ही दस मिनट में तेजी से दो गोल दाग दिये। इसके बाद महेश सिंह और मनवीर सिंह ने दूसरे हाफ में एक एक गोल कर चेन्नई की टीम को पराजित कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Two goals from Naocha Singh saw Sudeva beat Chennai City 4–0

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे