लाइव न्यूज़ :

टर्सनोव को आई-लीग में अपने ‘चैम्पियन्स लक’ पर भरोसा

By भाषा | Updated: November 21, 2020 17:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 नवंबर तजाकिस्तान के फुटबॉल खिलाड़ी कोमरोन टर्सनोव को उम्मीद है कि नौ जनवरी से शुरु होने वाले आई-लीग टूर्नामेंट में जब वह मणिपुर की टीम टीआरएयू (टिडिम रोड एथलेटिक यूनियन) एफसी के लिए मैदान पर उतरेंगे तो उनका ‘चैम्पियन लक (किस्मत)’ उनके साथ होगा।

कोविड-19 महामारी के कारण लीग का आयोजन कोलकाता के तीन मैदानों में दर्शकों के बिना जैव सुरक्षित माहौल में होगा।

टर्सनोव ने कहा, ‘‘मैं पिछले तीन सत्र से लगातार खिताब जीत रहा हूं। लगातार दो सत्र में अपनी घरेलू प्रतियोगिता (इस्तिकलोल टीम के लिए 2018 और 2019) में चैम्पियन बनने के बाद पिछले साल मोहन बागान के साथ आई-लीग का खिताब जीता।’’

उन्होंने डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट आई-लीग डॉट ओआरजी से कहा, ‘‘मुझे लगता है कि मेरी चैम्पियन वाली किस्मत बरकरार रहेगी। मैं टीआरएयू एफसी के लिए भाग्यशाली साबित हो सकता हूं।’’

लीग में दूसरे साल खेलने को तैयार टीआरएयू एफसी के बारे में 24 साल के इस खिलाड़ी ने कहा, ‘‘ पिछले सत्र के अपने अनुभव से मैं कह सकता हूं कि टीआरएयू की टीम में अनुभवी और उभरते हुए युवा खिलाड़ियों का शानदार मिश्रण है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!