लाइव न्यूज़ :

टीआरएयू को चेन्नई सिटी के खिलाफ पहली जीत दर्ज करने की उम्मीद

By भाषा | Updated: January 23, 2021 18:48 IST

Open in App

कोलकाता, 23 जनवरी टिडिम रोड एथलेटिक यूनियन (टीआरएयू) की टीम रविवार को यहां आई लीग फुटबॉल प्रतियोगिता में चेन्नई सिटी एफसी के खिलाफ पूरे अंक जुटाना चाहेगी।

टीआरएयू 10वें और चेन्नई सिटी एफसी आठवें स्थान पर चल रही है। टीआरएयू के डिफेंस का प्रदर्शन पिछले मैच में काफी निराशाजनक रहा जिसने मोहम्मडन एससी को दो गोल से पिछड़ने के बाद वापसी करने दी जिससे मुकाबला 2-2 से ड्रा रहा।

टीआरएयू के मुख्य कोच नंदकुमार ने कहा, ‘‘हमारी रक्षात्मक पंक्ति को और मजबूत होना होगा। हम पहले ही इसके कारण चार अंक गंवा चुके हैं जबकि हमने बढ़त बना ली थी। ’’

वहीं चेन्नई सिटी एफसी की टीम भी रीयल कश्मीर के हाथों पिछले मैच में मिली 0-2 की हार से वापसी करना चाहेगी और उनके मुख्य कोच सत्यसागर ने कहा कि वे किसी भी टीम को हलके में नहीं ले सकते और उनकी निगाहें जीत के अलावा किसी अन्य चीज पर नहीं लगी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!