लाइव न्यूज़ :

टीआरएयू की निगाहें पंजाब एफसी के खिलाफ सत्र की दूसरी जीत दर्ज करने पर

By भाषा | Updated: February 3, 2021 15:53 IST

Open in App

कल्याणी, तीन फरवरी तीसरे स्थान पर चल रही टिडिम रोड एथलेटिक यूनियन (टीआरएयू) गुरूवार को यहां पंजाब एफसी के खिलाफ होने वाले आई लीग फुटबॉल मुकाबले में सत्र में अपनी दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी।

अभी तक सत्र की छुपी रूस्तम टीम को हार का सामना नहीं करना पड़ा है और मणिपुर की टीम के पांच मैचों में सात अंक हैं। उसने केवल एक मैच में जीत हासिल की थी।

मुख्य कोच नंदकुमार का मानना है कि टीम ने सत्र में अच्छी शुरूआत की और उनकी टीम इसे जारी रखना चाहेगी। उन्होंने कहा, ‘‘हममें इस लय को बरकरार रखने और आगे बढ़ते रहने की काबिलियत है। हम कल जीत के अलावा कोई और नतीजा नहीं हासिल करना चाहेंगे। ‘‘

वहीं पंजाब की टीम नौंवे स्थान पर चल रही है, उसे पिछले मैच में सुदेवा दिल्ली एफसी ने गोलरहित ड्रा पर रोक दिया था। उसके पांच अंक हैं। कोच कर्टिस फ्लेमिंग ने कहा कि यह मैच उनकी टीम के लिये मुश्किल मुकाबला होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘हम प्रत्येक टीम का सम्मान करते हैं। कोई भी एक खिलाड़ी अकेले मैच नहीं जीत सकत इसिलये हमारी किसी एक खिलाड़ी के लिये कोई योजना नहीं है। हमें पता है कि वे हमारे लिये परेशानियां खड़ी करेंगे लेकिन हमें पूरा भरोसा है कि हम उनसे निपट पायेंगे। हम प्रत्येक मैच जीतना चाहते हैं, हम लीग में शीर्ष पर रहना चाहते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs MI Highlights: तिलक वर्मा के तूफान से MI की बड़ी जीत, गुजरात 100 पर ऑलआउट

क्रिकेटGT vs MI: तिलक का शतक और अश्विनी कुमार के 4 विकेट से मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों से हराया

क्रिकेटWatch: जसप्रीत बुमराह ने IPL 2026 में विकेटों का सूखा खत्म किया, साई सुदर्शन को पहली ही गेंद पर किया शून्य पर आउट

क्रिकेटGT vs MI: 7 छक्के, 8 चौकों के साथ तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में जड़ा आईपीएल का अपना शतक

क्रिकेटGT vs MI: तिलक वर्मा का तूफान! 45 गेंदों में 101 रन, मुंबई ने ठोके 199

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!