लाइव न्यूज़ :

एशिया कप साइक्लिंग: भारत ने दूसरे दिन एक गोल्ड समेत जीते 3 मेडल, चैंपियनशिप जीतने की तरफ बढ़ाए कदम

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: September 23, 2018 09:07 IST

Track Asia Cup Cycling: भारत ने दिल्ली में आयोजित रही एशिया कप साइक्लिंग के दूसरे दिन एक गोल्ड, दो सिल्वर समेत तीन मेडल जीते

Open in App

नई दिल्ली, 23 सितंबर: भारत ने पांचवें ट्रैक एशिया कप साइक्लिंग में शानदार प्रदर्शन करते हुए शनिवार को एक गोल्ड और दो सिल्वर मेडल जीतते हुए चैंपियनशिप खिताब जीतने की ओर कदम बढ़ा दिए। 

भारत अब तक इस प्रतियोगिता में चार गोल्ड, पांच सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल जीतते हुए मेडल तालिका में शीर्ष पर है। 

साई नेशनल साइक्लिंग ऐकैडमी की जूनियर साइक्लिस्ट ई चाओबा देवी ने जीत की दावेदार मानी जा रही भारत की नयना राजेश पी को हराकर महिला एलीट 3 किमी व्यक्तिगत स्पर्धा का गोल्ड जीता, वहीं इस स्पर्धा का ब्रॉन्ज मेडल बांग्लादेश की सुबर्ना बर्मा ने जीता।

पुरुषों के जूनियर 3 किमी व्यक्तिगत परसूइट फाइनल में भारत के बिलाल अहमद 3:28.903 सेकेंड समय के साथ सिल्वर मेडल जीता, जबकि इस स्पर्धा का गोल्ड कजाकिस्तान के डेनिल पेखोटिन ने जीता जबकि सैनका ने ब्रॉन्ज जीता।

वहीं महिलाओं की 2 किमी व्यक्तिगत स्पर्धा में भारत की स्वाति सिंह ने 89.37 किमी प्रति घंटे की रफ्तार की औसत गति से 2:41.123 सेकेंड का समय निकालते हुए गोल्ड जीता। इस स्पर्धा का सिल्वर सैनका की दनाम्मा चिनचखा ने जीता। 

भारत ने इस स्पर्धा के पहले दिन तीन गोल्ड मेडल, तीन सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल जीता था। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल इंडोर स्टेडियम में इस टूर्नामेंट का आयोजन साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा किया जा रहा है, जिसमें 12 देशों के प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं।

टॅग्स :खेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLeander Paes joins BJP: बंगाल चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव, टेनिस दिग्गज लिएंडर पेस पार्टी में शामिल

भारत2014 के बाद बदली खेलों की तस्वीर?, खेलों पर CM योगी का बड़ा बयान

भारतLMOTY 2026: इंटरनेशनल हाई जम्पर सर्वेश कुशारे को 'लोकमत महाराष्ट्रियन ऑफ द ईयर 2026' के स्पोर्ट्स अवार्ड से किया गया सम्मानित

विश्वविंटर ओलंपिक्स में कम पड़ गई कंडोम की सप्लाई, सिर्फ़ 3 दिनों में मुफ्त बांटे गए 10,000 कंडोम हो गए यूज़

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम